फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Elderly woman dies after being hit by a bike

Lalitpur News: बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत

Sun, 30 Aug 2026 02:00 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being hit by a bike
ललितपुर। बाइक की टक्कर से इंद्राणी सहरिया (62) निवासी ग्राम सीरोंन कलां, थाना जखौरा की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद बाइक चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार को अपने गांव में थी। इसी दौरान एक युवक बाइक लेकर तेज रफ्तार आया और इंद्राणी को टक्कर मार दी। जिससे इंद्राणी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन घायल इंद्राणी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, टक्कर मारने के बाद बाइक चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार वैस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed