{"_id":"6643e2c096eb4576f8055ba4","slug":"elderly-and-disabled-voters-cast-their-votes-through-postal-ballot-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-114711-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से दिए वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट से दिए वोट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-महरौनी। पोस्टल-बैलेट के माध्यम से होम वोटिंग के लिए 85 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के वृद्धजन और दिव्यांगता वाले मतदाताओं के घरों पर पोलिंग पार्टियों ने दस्तक दी। वोट डालने वाले बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। बुधवार को भी दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कराया जाएगा।
85 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांगजन, जिन्होंने अपने घर से मतदान करने का विकल्प चुना था, उनके निवास पर ही मतदान कराने के निर्देश हैं। मंगलवार को मतदान अधिकारियों ने महरौनी नगर एवं क्षेत्र अंतर्गत चिन्हित मतदाताओं के घर दस्तक दी। दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं ने खुशी जाहिर करते हुए निर्वाचन आयोग और मतदान अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सुबह से ही मतदान अधिकारियों की टीम चिन्हित मतदाता के घर पहुंची और कैमरे की निगरानी में उनका मतदान कराया। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और उपजिलाधिकारी राजबहादुर ने मतदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
महरौनी पुराना बाजार भाग संख्या 90 में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं का मतदान कराने में बीएलओ सतीश लक्ष्यकार, राहुल पालीवाल, रामेश्वर झा, विनीत श्रीवास्तव एवं प्रदीप मिश्रा उपस्थित रहे। बुजुर्ग महिला मिश्री सिंघई ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। डॉ बाबूलाल सोनी ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोगों को संदेश दिया कि राष्ट्र निर्माण में सभी अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। सदर क्षेत्र में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, सहायक रिटर्निंग आफिसर चंद्रभूषण प्रताप सिंह मौजूद रहे।