फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Eight centers will Teacher Eligibility Test

आठ केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Sun, 17 Jan 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 17 Jan 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
Eight centers will Teacher Eligibility Test
ललितपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) दो फरवरी को जिले के आठ केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने तय परीक्षा केंद्रों पर अंतिम मुहर लगने के लिए सूची परीक्षा नियामक प्राधिकारी को भेज दी है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए टीईटी को अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें दो स्तर की परीक्षा का प्रावधान है। कक्षा एक से पांच तक की प्राथमिक स्तर परीक्षा और कक्षा छह से आठ तक जूनियर स्तर की परीक्षा शामिल है।
विज्ञापन


जनपद स्तर पर यह परीक्षा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा तय केंद्रों पर आयोजित की जानी है, इससे परीक्षा के महत्व का अंदाजा लगाया जा सकता है। पिछले दिनों प्राथमिक स्तर में शामिल हो रहे नामांकित 3,036 एवं जूनियर स्तर पर नामांकित 4,607 परीक्षार्थियों के मद्देनजर आठ केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश यादव ने तय केंद्रों पर अंतिम मुहर के मकसद से सूची परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश इलाहाबाद को भेजी है।

इधर, प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने डीएम को पत्र लिखकर परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीएम को लिखे पत्र में कहा कि आयोजन के एक सप्ताह पूर्व केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अन्य अधिकारियों के साथ तैयारी बैठक कर आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर लें। प्रश्न पत्र कोषागार के डबल लॉक में रखे जाएंगे। उन्होंने परीक्षा को सुचितापूर्ण, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित कराने के लिए निर्देशित किया है।

यह हैं तय परीक्षा केंद्र  
रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय ललितपुर, नेहरू महाविद्यालय ललितपुर, राजकीय इंटर कालेज ललितपुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज ललितपुर, श्री वर्णी जैन इंटर कालेज, पीएन इंटर कालेज, नगर पालिका बालिका इंटर कालेज व एसडीएस इंटर कालेज ललितपुर हैं।


नेमवि होगा सबसे बड़ा केंद्र
नेहरू महाविद्यालय ललितपुर टीईटी का सबसे बड़ा केंद्र होगा। इसमें एक हजार परीक्षार्थियों को बैठाने का प्रस्ताव दिया गया है।

वेबसाइट से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र
परीक्षा में सम्मलित होने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित वेबसाइट से प्रवेेेश पत्र डाउनलोड करने होंगे।

परिषदीय शिक्षक बनेंगे मददगार
टीईटी परीक्षा को व्यवस्थित तरीके से आयोजित कराने के लिए परिषदीय शिक्षकों की मदद ली जाएगी। कक्ष निरीक्षकों की मांग पूरा करने के लिए परिषदीय शिक्षकों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed