फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Efforts to merge Defence Department's land with revenue land have begun

Lalitpur News: रक्षा विभाग की जमीन को राजस्व भूमि में मर्ज करने की कवायद शुरू

Wed, 30 Jul 2025 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Efforts to merge Defence Department's land with revenue land have begun
ललितपुर। जिला मुख्यालय पर सेना की काफी भूमि है। जिला प्रशासन ने इसे राजस्व विभाग में दर्ज करते हुए सेना को अन्यत्र भूमि देने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर सेना की करीब 273 एकड़ भूमि टुकड़ों में मौजूद है। इससे शहर का विकास अवरुद्ध हो रहा है। शहर में ये जमीनें इलाइट चौराहे, गल्ला मंडी के सामने, सदनशाह, मेडिकल कॉलेज, बस स्टैंड के समीप हैं तो पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने भी है। टुकड़ों में जमीन होने के कारण शहर का विकास अवरुद्ध हो रहा है, साथ ही खाली पड़ी भूमि पर गंदगी भी फैलती है। जिला प्रशासन ने इस भूमि को अपने कब्जे में लेने के लिए रक्षा विभाग में आवेदन किया है। साथ ही उन्हें इस भूमि के एवज में अन्य जगह पर भूमि देने की कवायद भी रखी है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई पट्टी में भी है सेना की भूमि
रक्षा विभाग 273 एकड़ भूमि में 78 एकड़ भूमि हवाई अड्डा के लिए अधिग्रहण करने की प्रक्रिया चल रही है। इसी बीच रक्षा विभाग ने पूर्व में अन्य भूमि को लेने व उसके स्थान पर एक साथ भूमि देने का सुझाव रखा था। पहले तो यह प्रक्रिया धीमी पड़ गई थी, लेकिन अब जिला प्रशासन ने 273 एकड़ भूमि लेने के लिए रक्षा विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर दिया है।
-------------------------
रक्षा विभाग की भूमि लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया है। जिला प्रशासन के पास यह भूमि आने पर शहर का विकास होगा।-अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed