फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Effort to give Devgarh's historical and religious heritage a new identity at the national level: MLA

देवगढ़ की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का प्रयास : विधायक

Thu, 23 Jul 2026 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Effort to give Devgarh's historical and religious heritage a new identity at the national level: MLA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन। पर्यटन विभाग की ओर से देवगढ़ स्थित प्राचीन पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का शिलान्यास बुधवार को सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने पूजन अर्चन कर किया। इस परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं हेतु आवश्यक सुविधाओं का विकास और दशावतार मंदिर परिसर में वे-साइड अमेनिटी का निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने देवगढ़ सनातन धर्म रक्षा समिति द्वारा मंदिर संरक्षण, धार्मिक गतिविधियों एवं जनसहयोग से किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देवगढ़ की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। देवगढ़ सनातन धर्म रक्षा समिति (पंजी.) के अध्यक्ष आचार्य पं. रवि तिवारी ने कहा कि मंदिर के विकास कार्य पूर्ण होने के उपरांत देवगढ़ प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा। इस मौके पर जिला पर्यटन अधिकारी हेमलता, उप्र आवास एवं विकास परिषद झांसी के अधिशासी अभियंता उमानाथ शुक्ला, मंदिर के मुख्य पुजारी संजय,ग्राम प्रधान कृपान सिंह, महेंद्र सिंह बुंदेला, सुरेश कौंतेय, रामेश्वर प्रसाद मिश्र, मनीष कटारे सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रबल सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed