{"_id":"68c5c1a038260405c00cb057","slug":"effigies-of-raavan-kumbhakaran-and-meghnad-will-come-from-bhopal-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-142607-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: भोपाल से आएगा रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: भोपाल से आएगा रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला
विज्ञापन
ललितपुर। दशहरा को लेकर रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति ने तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को हुई बैठक में तय किया गया कि भोपाल से रावण, कुंभकरण और मेघनाद का पुतला मंगाया जाएगा। वहीं, दिल्ली से विशेष धनुष-बाण मंगाए जाएंगे, जिनसे एक साथ 31 बाण छोड़े जा सकते हैं। जल्द ही इनकी बुकिंग करा दी जाएगी।
तालाबपुरा डोंड़ाघाट स्थित कार्यालय पर आयोजित समिति की बैठक में तय किया गया कि दो अक्तूबर को दशहरा पर बारिश से कोई व्यवधान न पड़े, इसके लिए भोपाल से वाटर प्रूफ रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला मंगाया जाएगा। 30 सितंबर को श्रीसेतुबंध रामेश्वर मंदिर नदी पुल के पास पूजन शाम पांच बजे से होगा। दो अक्तूबर को गोविंद नगर रामलीला मैदान में रावण वध की लीला पात्रों के रोचक अभिनय के साथ खेली जाएगी। यहां रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का भव्य आतिशबाजी के साथ दहन किया जाएगा। रामलीला मैदान को सीसीटीवी कैमरा से भी लैस किया जाएगा।
राघव लोक कला सोसाइटी के तत्वावधान में शिवलीला, कृष्ण लीला व रामलीला का मंचन होगा। मैदान को आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा। इस वर्ष एक विशेष धनुष बाण होगा, जो एक साथ 31 बाणों को छोड़ेगा। पंडित जगदीश पाठक राम चरित मानस का गायन करेंगे। बैठक में समिति अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित श्यामकांत चौबे, उपाध्यक्ष पंडित राजेश दुबे, प्रबंधक हरविंदर सिंह सलूजा, संयोजक जगदीश पाठक, कोषाध्यक्ष अमित तिवारी, मंत्री राकेश तामियां, ऑडिटर चंद्रशेखर राठौर, संगठन मंत्री भरत रिछारिया, अवधेश कौशिक, शिव कुमार शर्मा, धर्मेंद्र चौबे, मुन्ना लाल त्यागी आदि उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री डॉ. प्रबल सक्सेना ने किया।