फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Educational institutions of Mahroni are facing shortage of teachers

Lalitpur News: शिक्षकों की कमी से जूझ रहे महरौनी के शिक्षण संस्थान

Sat, 19 Apr 2025 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Educational institutions of Mahroni are facing shortage of teachers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरौनी-सिलावन। नगर में शिक्षण व्यवस्था का बुरा हाल है। यहां के ज्यादातर शिक्षण संस्थानों में मानक व सृजित पद के अनुरूप शिक्षकों की कमी है। लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों के चलते अभिभावक भी अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने में कम रुचि दिखा रहे हैं। इस ओर न तो राजनेता ध्यान दे रहे हैं और न ही अधिकारी। पेश है दो कॉलेजों का हाल...।
एलटी के नौ में मात्र एक की नियुक्ति, प्रवक्ताओं के सभी पद खाली
बालिकाओं के लिए एक मात्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज है। यहां वर्षों से प्रधानाचार्य समेत प्रवक्ताओं के पद खाली चल रहे हैं। हाईस्कूल में एलटी ग्रेड के 9 शिक्षकों के पद सृजित किए गए थे, जिसमें से मात्र एक ही शिक्षक कार्यरत है, शेष पद खाली हैं। इसी तरह इंटर कॉलेज में प्रवक्ताओं के 8 पदों के सापेक्ष शून्य नियुक्ति है, जबकि यहां मौजूदा समय में 1250 से अधिक का छात्रांकन है। आने वाले दिनों में यह और बढ़ेगा। विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था अभिभावक संघ से तैनात 22 शिक्षकों के माध्यम से होती है।
विज्ञापन

000000000
पीटीए के भरोसे चल रहा शिक्षण कार्य
महरौनी स्थित श्री शांति निकेतन इंटर कॉलेज में भी शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इसके चलते छात्रांकन साल दर साल कम होता जा रहा है। विगत वर्ष छात्रांकन जहां 816 से अधिक था, वहीं इस वर्ष 650 ही रह गया है। यहां हाईस्कूल में एलटी ग्रेड के 18 पद सृजित हैं, जिसके सापेक्ष 9 पद ही भरे गए हैं, शेष 9 पद अरसे से खाली पड़े हैं। इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के आठ पद सृजित हैं जिसके सापेक्ष तीन ही कार्यरत हैं। शेष पांच पद खाली हैं। जीवविज्ञान, इतिहास, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र और हिंदी जैसे विषय पढ़ाने वाले विशेषज्ञ शिक्षकों का यहां वर्षों से अभाव है। पीटीए के सहारे यहां भी शिक्षण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed