फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   education program for highschool left student

मैट्रिक शिक्षा छोड़ने वाले एससी, एसटी के छात्रों को उच्च शिक्षा का होगा प्रयास

Mon, 11 Jan 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
education program for highschool left student
school.jpeg - फोटो : school.jpeg
ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुखदयाल अहिरवार ने कहा कि अनुसूचित जाति व जन जाति के उन छात्रों को, जो हाईस्कूल के बाद परिस्थितिवश पढ़ाई छोड़ देते हैं, उन्हें आगे पढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्हें आर्थिक मदद देकर उच्च शिक्षा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए बजट छह गुना कर दिया गया है।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति व जनजाति के मैट्रिक करने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगभग एक करोड़ छत्तीस लाख है, उनके लिए केंद्र सरकार ने छह हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इसमें से साठ प्रतिशत राशि केंद्र एवं चालीस प्रतिशत राशि प्रदेश सरकार खर्च करेगी। वर्ष 2021-22 से संचालित हो रही योजना में डीबीटी के माध्यम से सीधा छात्र के बैंक खाते में पैसा जाएगा।
विज्ञापन

पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि पार्टी की नीतियों व रीतियों के अनुरूप वे भी ऐसे छात्रों की खोज कर उन्हें जानकारी देकर आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। इस मौके पर जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा गब्बर अहिरवार भाजपा जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु, जिला पंचायत सदस्य प्रभुदयाल गंधर्व, सह मीडिया प्रभारी ध्रुव सिंह सिसौदिया, ओमप्रकाश अहिरवार, प्रदीप खटीक, दीपक पाराशर, बृजेंद्र सिंह सनी, रुपेश साहू, नितिन पंथ, नसीमुद्दीन कुरैशी बाबा, विशाल गंधर्व, अवधेश महाराज शोर्य, निर्भय सैनी, पूर्व जिला मंत्री आलोक चौबे, हरीराम, इमरान खान, मोनू कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed