{"_id":"520f4a44be17ec4a88026cafb9baf58a","slug":"education-is-extremely-important-with-games-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल के साथ शिक्षा बेहद आवश्यक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल के साथ शिक्षा बेहद आवश्यक
ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। नगर क्षेत्र की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में गोविंदनगर स्कूल के बच्चों का जलबा रहा। इस स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवाया। वक्ताओं ने कहा कि खेल के साथ शिक्षा बहुत जरूरी है।
जेटीस ग्राउंड में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात छात्र/छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। सबसे पहले प्रशांति विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के छात्र घोष बैंड बजाते हुए आगे चल रहे थे, उनके पीछे नगर क्षेत्र के सभी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र/छात्राएं मार्च पास्ट करते हुए चल रहे थे।
एएसपी ने कहा कि शिक्षा के साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी आवश्यक है। प्रशांति विद्या मंदिर के प्रबंधक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि तीन वर्षों से मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं नहीं हुई हैं। उन्होंने खेलों के प्रोत्साहन पर बल दिया। इसके अलावा अजय बरया, अक्षय अलया और अजय जैन ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए।
विज्ञापन
समापन समारोह में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने बोलते हुए कहा कि जिन बच्चों ने प्रतियोगिता में जीत हासिल की, वह बधाई के पात्र हैं व जो नहीं जीत पाए वह आगे जीत के लिए प्रयास करें। संस्कार वैली एकेडमी के प्रबंधक अजय जैन की ओर से पुरस्कार वितरित किए गए। मुख्य अतिथि नपाध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने विजेेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
इस मौके पर बीईओ आभा अग्रवाल, सह समन्वयक संजय श्रीवास्तव, शिवदत्त विदुआ, संकुल प्रभारी असद खां, जिला व्यायाम शिक्षक विजय सिंह, जिला स्काउट मास्टर अशरफ उल्ला कुरैशी, अब्दुल गनी, किशोरी शरण, अजय जैन, अजय श्रीवास्तव, आलोक रिछारिया, अक्षय अलया, राजेश दुबे, अजय बरया, मोहन सैनी, ध्रुव साहू, विश्वनाथ शुक्ला, श्रीराम नामदेव, अशोक सेन,
प्रधानाध्यापक नाथूराम, अब्दुल मजीद, उमाशंकर राठौर, बालक दास, सुरजीत सिंह, रामकिशोर स्वामी, अलका अग्रवाल, प्रतिमा साहू, तरन्नुम जहां, रीना परवीन, नीलम जैन, सायरा बानो, शबनम बानो, नाजिश परवीन, महेंद्र कुमारी, उर्मिला साहू, सीमा भारती, कीर्ति राठौर, नितिन खटीक आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रअ रिचा अग्रवाल ने किया।
यह हुई प्रतियोगिताएं
प्राथमिक स्तर की 50 मीटर फर्राटा के बालक वर्ग में अमन प्रथम, आनंद द्वितीय, सोहिल तृतीय, बालिका वर्ग में सहाना प्रथम, साक्षी राजा द्वितीय साक्षी राजा, गौरवी साहू तृतीय, 100 मीटर बालक वर्ग में अभिषेक यादव प्रथम, वंश द्वितीय, सोहिल तृतीय, बालिका वर्ग में सपना प्रथम, काजल द्वितीय काजल, सहाना तृतीय, 200 मीटर बालक वर्ग में अभिषेक
प्रथम, सोहिल द्वितीय, यशवंत तृतीय, बालिका वर्ग में निकिता व सपना प्रथम, प्रीति द्वितीय, काजल तृतीय, कबड्डी में प्रावि गोविंद नगर विजेता, लेडी बेकन मेमोरियल पब्लिक स्कूल उप विजेेता, समूह गान में प्रावि गोविंद नगर विजेता, प्रावि स्टेशन बालक उप विजेेता, एकांकी में प्रावि नेहरू नगर विजेता, प्रावि रावर कन्या स्कूल उप विजेता, लंबी कूद के प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में संजय प्रथम, सुमित द्वितीय, अर्जुन तृतीय, बालिका वर्ग में साक्षी प्रथम, ममता द्वितीय,
मेघा तृतीय, खोखो प्राइमरी बालक वर्ग में सरस्वती शिशु मन्दिर सिविललाइन विजेता, प्रावि गोविन्द नगर उप विजेता, बालिका वर्ग में लेडी बेकन मेमोरियल पब्लिक स्कूल विजेता, प्रा. आदर्श विद्यालय उप विजेता चुना गया। उच्च प्राथमिक स्तर 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रिंस कुमार प्रथम, गौरव द्वितीय, रोहित कुमार तृतीय, बालिका वर्ग में खुशबू प्रथम, दुर्गेश द्वितीय और संगीता रैकवार तृतीय स्थान पर रही।