फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   economics topper shetal jha

शीतल झा ने अर्थशास्त्र विषय में किया विश्वविद्यालय टॉप

Tue, 19 Jan 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
economics topper shetal jha
कैप्सन - मेघावी छात्र शीतल झा - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। नगर के राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन राजकीय महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा शीतल झा ने अर्थशास्त्र विषय में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में पहला स्थान प्राप्त करके अपना नाम रोशन किया है। सिविल लाइन में रहने वाले अधिवक्ता रामगोपाल सुनीता झा की बड़ी पुत्री शीतल झा ने इस बार एमए अर्थशास्त्र की परीक्षा में 67 फीसदी अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। छात्रा की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. रीना वालिया और अर्थशास्त्र पढ़ाने वाले शिक्षक प्रोफेसर गजेन्द्र नाथ सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी है। शीतल ने वर्ष 2012 में हाईस्कूल प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। 2014 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में केन्द्रीय विद्यालय आगरा मंडल में टॉप किया था। स्नातक बरकत उल्ला विश्वविद्यालय भोपाल से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया था। वर्तमान पर वह बैंक ऑफ इंडिया कानपुर में कार्यरत हैं। छात्रा की इस उपलब्धि पर प्राचार्या ने खुशी जताई। छात्रा का महाविद्यालय में सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed