Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Earth should be green, this is our resolution

Lalitpur News: धरती हो हरी-भरी, बस यही संकल्प हमारा

Wed, 07 Jun 2023 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Earth should be green, this is our resolution
विश्व पर्यावरण दिवस एवं संत कबीर दास जयंती के उपलक्ष्य पर कवि गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। कौमी एकता की कृति साहित्यिक संस्था हिंदी-उर्दू अदवी के तत्वावधान में साहित्य सदन कवि राम प्रकाश शर्मा के निवास पर कवि गोष्ठी एवं मुशायरा का आयोजन हुआ। इसमें शायरों एवं कवियों ने पर्यावरण को बचाने के लिए पौधा लगाने की अपील की। इसमें धरती को हरा-बनाने संबंधी रचनाएं सुनाई गईं।
अधिवक्ता रामकृष्ण कुशवाहा ने पेड़ों को मत काटो एक दिन धरती बंजर हो जाएगी, यह नहीं होने से सोचो ताजी हवा कहां से आएगी...। रचना प्रस्तुत की। रामस्वरूप नामदेव अनुरागी ने पौधा लाए हैं हम रोपण के लिए उसमें पानी तो देने दो, राधेश्याम ताम्रकार ने मुमकिन है जिंदगी... गजल पेश की।
विज्ञापन

शिक्षक सरबर हिंदुस्तानी ने जहां में जब कभी मौसम बदलते जाएंगे, देखना गुलशन में फिर कितने परिंदे आएंगे...शेर पढ़ा। एमएल भटनागर ने जिंदगी का सच है इसे तुम स्वीकार करो, प्रदूषण को दूर भगाओ- प्रकृति से तुम प्यार करो रचना सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमनलता शर्मा चांदनी ने जंगल में मने मंगल, खुशहाल हो जग सारा, धरती को बनाआे हरा-हरा- यही है संकल्प हमारा रचना सुनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ हास्य कवि काका ललितपुरी ने वातावरण प्रदूषित हुआ देशों में टकराव, वातावरण प्रदूषण हवा में अब तो पेड़ लगाओ रचना प्रस्तुत की।

इस मौके पर बृजेश श्रीवास्तव, मोहिनी, तनवीर जहां, बेगम तराना, मिथिला देवी, त्रिवेणी देवी मधुर, राजाराम खटीक, मनीष कुशवाहा, गणेशराम रजक आदि मौजूद रहे। आभार रामकृष्ण शर्मा ने व्यक्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed