फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   e posh machine wheat buying

गेहूं खरीद: इस्तेमाल होने से पहले ही बिगड़ ई-पॉश मशीन

Sat, 24 Apr 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
e posh machine wheat buying
wheat 1jpeg.jpeg - फोटो : wheat 1jpeg.jpeg
ललितपुर। गेहूं खरीद में इस्तेमाल होने से पहले ही ई-पॉश मशीन खराब हो गई हैं। चार मशीनों के साफ्टवेयर में कमी होने के चलते उन्हें उपयोग में नहीं लाया जा सका है। अब खराब मशीनों को सुधारने के लिए ईजीनियर को बुलाया गया है।
विज्ञापन

शासन ने गेहूं खरीद में पारदर्शिता लाने के मकसद से ई-पॉश मशीनों का उपयोग करने का निर्णय लिया है। विपणन विभाग ने ई टेंडर के माध्यम से ई-पॉश मशीनें खरीदी हैं। चयनित फर्म ने अभी छह मशीनों की आपूर्ति की है, इनमें से चार मशीनों को तकनीकी कमी के चलते उपयोग में नहीं लाया जा सका है। वर्तमान में जिले में केवल दो मशीनों को ही इस्तेमाल किया जा रहा है। एक मशीन गौना और एक अन्य मशीन बिरधा क्रय केंद्र पर लगाई गई है, जो मशीनें खराब हैं, उन्हें सही कराने के लिए ईजीनियर को बुलाया गया है। अवशेष मशीनों की उपलब्धता के लिए विभाग द्वारा पत्राचार किया गया है। वर्तमान में ई-पॉश मशीनों के अभाव में पूर्व की भांति गेहूं की खरीद की जा रही है। अब तक जिले के क्रय केंद्रों पर कुल 2581 किसान अपनी उपज बेच चुके हैं। इस तरह कुल खरीद 14166.85 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। विभागवार खरीद पर नजर डालें तो खाद्य विभाग ने 2669 मीट्रिक टन, पीसीएफ ने 10437.15 मीट्रिक टन, भारतीय खाद्य निगम ने 1060 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है।
विज्ञापन

-----
इतने केंद्रों पर हुई खरीद
शुक्रवार को जिले में कुल 52 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदा गया है। इनमें खाद्य विभाग के 6, पीसीएफ के 44, भारतीय खाद्य निगम के 2 क्रय केंद्र संचालित हैं। इन सभी केंद्रों पर ई-पॉश मशीन लगाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
चार ई-पॉश मशीन के साफ्टवेयर में कमी है, इसे ठीक कराने के लिए पत्राचार किया है। अवशेष मशीनों की उपलब्धता के लिए भी कार्रवाई चल रही है।
राकेश कुमार त्रिपाठी
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed