फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dust on machine...check on contract

Lalitpur News: मशीन पर धूल... ठेके पर जांच

Mon, 16 Dec 2024 11:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dust on machine...check on contract
संवाद न्यूज एजेंसी सिलावन (ललितपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महरौनी की व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाली महिलाओं की जांच ठेके पर कराई जा रही है। जबकि, सीएचसी में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन वर्षों से धूल फांक रही है। सीएचसी पर हर माह 400 से 450 महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचती हैं। गर्भवती महिलाओं को तमाम परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। महरौनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ही उपचार का एक मात्र सहारा है। यहां कस्बा के साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आते हैं। लेकिन, यहां हर माह आने वाली 400 से 450 गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड निजी अस्पताल में ठेके पर कराया जा रहा है, जबकि यहां रखी अल्ट्रसाउंड मशीन वर्षों से धूल फांक रही है।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के लिए सीएचसी महरौनी पर माह की 1, 9, 16 और 23 तारीख को शिविर लगाया जाता है। शिविर में आने वाली गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया जाता है। रजिस्ट्रेशन के दौरान महिलाओं के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आती है, जिसे लेकर उन्हें निजी अस्पताल पहुंचने पर बताना होता है। तब कहीं जाकर अल्ट्रासाउंड हो पाता है। इसके लिए सीएचसी महरौनी एक निश्चित धनराशि निजी अस्पताल को भुगतान करता है।
विज्ञापन

व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed