फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   during durga visharjan dead in cheackdam

प्रतिमा विसर्जन के दौरान चेक डैम में डूबने से युवक मौत

Thu, 10 Oct 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
during durga visharjan dead in cheackdam
during durga visharjan dead in cheackdam
डोंगराखुर्द / ललितपुर। नवरात्र पर्व के समापन पर कुड़ीघाट नदी पर बने चेकडैम में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबने से नाराहट के एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना नाराहट अंतर्गत कस्बा निवासी छोटू (19) पुत्र पप्पू कुशवाहा गांव में रखी देवी मां की प्रतिमा विसर्जन के लिए ग्रामीणों के साथ मंगलवार की देर शाम करीब सात बजे कुड़ीघाट नदी पर बने चेकडैम पर गया था। अन्य ग्रामीणों के साथ वह भी प्रतिमा विसर्जन के लिए चेकडैम में उतर गया और प्रतिमा का विसर्जन कराने लगा। इसके बाद अन्य ग्रामीण पानी से बाहर निकल आए, लेकिन छोटू बाहर नहीं निकला। शोर मचाया तो ग्रामीणों ने पानी में उसकी तलाश की, कुछ देर बाद छोटू मिल गया। उसे पानी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था। कस्बा नाराहट में स्थापित देवी प्रतिमाओं का विसर्जन नाराहट स्थित तालाब में किया गया, लेकिन यही एक प्रतिमा थी, जिसका विसर्जन कस्बा से चार किलोमीटर दूर कुड़ीघाट नदी के चेकडैम पर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed