{"_id":"65760d1e2ffa1eec5b0d47d7","slug":"dumper-hits-car-woman-injured-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-7265-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: डंपर ने कार को मारी टक्कर, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: डंपर ने कार को मारी टक्कर, महिला घायल
विज्ञापन
ग्राम सैदपुर के पास फार्म हाउस के समीप हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सैदपुर में शनिवार की दोपहर फार्म हाउस के सामने एक कार को डंपर ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार पूजा (35) पत्नी विजय निवासी सागर मध्य प्रदेश सहित अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को कस्बा महरौनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को वहां से हटवाया। कुम्हैडी चौकी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचने से पूर्व ही कार में सवार घायलों को गांव के लोगों ने महरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा दिया था।