{"_id":"6966983403864114880b84a5","slug":"due-to-the-failure-of-a-5-mva-transformer-power-supply-to-more-than-50-villages-was-disrupted-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-149793-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से 50 से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से 50 से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
मीटर विभाग की टीम ने सुधारा ट्रांसफार्मर, ऑयल डालकर किया जा रहा चार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मिर्चवारा सब स्टेशन में स्थापित उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर खराब होने से 50 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति दो दिन से ठप है। इससे उपभोक्ताओं को बिजली न मिलने से परेशान होना पड़ा रहा है।
मिर्चवारा स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित मिर्चवारा फीडर से 20 से अधिक गांव को बिजली आपूर्ति की जाती है। बीते रोज सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे रोस्टिंग के समय सब स्टेशन में स्थापित पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में बुसिंग टूट गई और ट्रांसफार्मर का तेल भी निकलने लगा। इससे सब स्टेशन में स्थापित पांच फीडरों मिर्चवारा, खितवांस, भौंरदा, अनौरा और बमरौला फीडरों के अंतर्गत 50 से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और ट्रांसफार्मर का निरीक्षण किया। मीटर विभाग की टीम मिर्चवारा सब स्टेशन पहुंच गई और ट्रांसफार्मर की बुसिंग की जांच की। मंगलवार को दूसरी बुसिंग और ट्रांसफार्मर का तेल मंगाया गया। देर शाम को ट्रांसफार्मर को चार्ज किया गया। ट्रांसफार्मर चार्ज होने के बाद मंगलवार की देर रात तक बिजली आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद जताई गई।
विज्ञापन
मिर्चवारा सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर में खराबी आने से मिर्चवारा फीडर के ग्राम मिर्चवारा, खितवांस, खजुरिया, छिल्ला, चढ़रऊ, भौंरदा, पारीसा, बजर्रा, भड़रऊ, टेनगा, तोर, टपरियन समेत 50 से अधिक गांव की बिजली सोमवार को दोपहर तीन बजे से मंगलवार की रात नौ बजे तक ठप रही। हालांकि मंगलवार को देर रात बिजली आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद जताई गई।
वर्जन
मिर्चवारा सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में बुसिंग में खराबी आ गई थी लेकिन दूसरे ट्रांसफार्मर से फीडरों को बिजली आपूर्ति कराई गई। अब ट्रांसफार्मर को चार्ज कर लिया गया है। जल्द ही ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। - लोकेश कुमार, उपखंड अधिकारी