फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   drought water crisis

खेतों में खड़ी फसल को पानी का इंतजार, लेकिन जिम्मेदार बने बेपरवाह

Sat, 31 Oct 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
drought water crisis
खेत में खड़ी चना की फसल। - फोटो : LALITPUR
महरौनी। तहसील महरौनी के सात गांव के किसान जामनी बांध से निकली टीकमगढ़-रजबहा नहर से सिंचाई को निर्भर हैं। लेकिन वर्तमान में नहर न खुलने से चना की फसल को पानी देने के लिए किसान परेशान हो रहे हैं। ग्राम बम्हौरी बहादुरसिंह निवासी किसानों ने एक नवंबर से नहर खोले जाने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम जखौरा, कुम्हैड़ी, बम्हौरी बहादुरसिंह, अगौरा, अशौरा, पाली मौजा के किसान जामनी बांध से निकली टीकमगढ़ रजबहा नहर से सिंचाई करते हैं। वर्तमान में इन गांवों के किसानों द्वारा खेतों में बोई चना की फसल को पानी की आवश्यकता है। लेकिन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते एक नवंबर से नहीं खोली जा रही है। इससे किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। विभाग ने एक नवंबर की जगह 24 नवंबर को नहर खोलने का रोस्टर जारी किया है। किसानों ने एक नवंबर को ही खोले जाने की मांग की है। किसानों ने आरोप लगाया है कि महरौनी रजबहा का रोस्टर प्रभावशाली किसानों के चलते मनमाफिक बनाया दिया जाता है। जबकि टीकमगढ़ रजबहा नहर के रोस्टर में देर से चलाई जा रही है। उन्होंने एक नवंबर से ही चालू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों द्वारा रबी की फसलों की बुवाई 15 अक्टूबर से प्रारंभ कर दी, अब पानी आवश्यकता है। जिलाधिकारी से टीकमगढ़ रजबहा नहर एक नवंबर से चालू कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुम्मेर सिंह बुंदेला ग्राम प्रधान
खरीफ की फसल अतिवृष्टि से खराब हो गई थी। अब जैसे तैसे रबी की फसल में मटर, मसूर, चना बोया है। पानी के अभाव में टिड्डी फसल को खाने लगीं हैं।
- कांशीराम कुशवाहा
तीन एकड़ जमीन में रबी फसल की बुवाई कर दी है। अब फसल को पानी समय पर नहीं मिलने पर नष्ट हो जाएगी। शीघ्र ही नहर को खोला जाए।
- शंकर रजक
महरौनी रजबहा नहर के साथ हमारी टीकमगढ़ रजबहा नहर को भी एक नवंबर से चालू कराया जाए। इससे फसल नष्ट होने से बच जाएगी।
- बंदू रजक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed