{"_id":"68473b0b5e30a37bf904f5c0","slug":"driver-dies-and-two-seriously-injured-as-bolero-overturns-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-136814-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बोलेरो पलटने से चालक की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बोलेरो पलटने से चालक की मौत, दो गंभीर घायल
विज्ञापन
ललितपुर। तेज रफ्तार बोलेरो राजघाट मार्ग पर ग्राम काला पहाड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। कार चालक की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को झांसी रेफर किया गया।
मध्य प्रदेश के जनपद शिवपुरी के थाना बामौरकलां अंतर्गत ग्राम बिजरावन निवासी सैंदपाल ने बताया कि उनका पुत्र देवेंद्र (30) रविवार रात गांव के महेश (35) और गौरीशंकर (25) के साथ बोलेरो से ललितपुर जेसीबी के टायर खरीदने जा रहा था।
राजघाट मार्ग पर ग्राम काला पहाड़ के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। बोलेरो सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, महेश व गौरीशंकर की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा है।