{"_id":"6ae252b8cc7becb8e307e37d","slug":"drinking-water-supply-will-remain-disrupted-in-several-city-neighborhoods-today-as-well-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-165886-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शहर के कई मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति आज भी रहेगी बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शहर के कई मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति आज भी रहेगी बाधित
विज्ञापन
रोंड़ाघाट स्थित जल संस्थान में पाइपलाइन लीकेज ठीक करते कर्मचारी। संवाद
ललितपुर। गोविंद सागर बांध से डोडाघाट स्थित 13 एमएलडी जल शोधन संयंत्र की मुख्य आपूर्ति पाइपलाइन में लीकेज हो गया है। इस कारण शहर के कई मोहल्लों में बृहस्पतिवार को पेयजलापूर्ति बाधित रहेगी। मरम्मत कार्य में देरी के चलते यह स्थिति बनी है।
मंगलवार को पाइपलाइन में लीकेज होने से संयंत्र परिसर में पानी भर गया था। जल निगम ने बुधवार को लीकेज ठीक करने के लिए खोदाई शुरू की। हालांकि, खोदाई होते ही पाइपलाइन का पानी गड्ढे में भर गया। कर्मचारियों ने मोटर लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया। पानी निकालने वाले पाइप फटे होने के कारण यह काम धीमा रहा। बुधवार का पूरा दिन गड्ढे से पानी निकालने में ही बीत गया। मरम्मत कार्य देर शाम से शुरू हुआ। यह कार्य बृहस्पतिवार को पूरा हो सकेगा।
प्रभावित क्षेत्र और वैकल्पिक आपूर्ति
जल संस्थान ने बताया कि मंगलवार शाम को टंकियों में सत्तर फीसदी पानी जमा हो गया था। इसी कारण बुधवार को सुबह अधिकांश क्षेत्रों में पेयजलापूर्ति हो सकी। लेकिन बृहस्पतिवार को कसाई मंडी, बजरिया, कटरा बाजार, महावीरपुरा, सरदारपुरा जैसे मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। हायर जोन के मोहल्ले टोरिया, राजपूत कॉलोनी, करीम नगर भी प्रभावित रहेंगे। जल संस्थान बृहस्पतिवार को जरूरत के अनुसार टैंकरों से पेयजलापूर्ति करेगा।
विज्ञापन
000000000
13 एमएलडी क्षमता के जलशोधन संयंत्र की मुख्य आपूर्ति की पाइपलाइन लीकेज ठीक करने का कार्य जल निगम द्वारा कराया जा रहा है। आज बृहस्पतिवार की शाम तक पाइपलाइन लीकेज का काम ठीक होने की उम्मीद है। मोहल्लों में जरूरत के अनुसार टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाएगी।
-मुंशीलाल वर्मा, अधिशासी अभियंता,