फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drinking water supply smooth in three wards, repair work completed

Lalitpur News: तीन वार्डों की सुचारु हुई पेयजल आपूर्ति, मरम्मत का काम पूरा

Mon, 30 Dec 2024 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply smooth in three wards, repair work completed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका के तीन वार्डों को पेयजल आपूर्ति की समस्या से नहीं जूझना होगा। जल निगम द्वारा रेलवे लाइन के पास लीकेज की मरम्मत का काम पूरा कर दिया गया है। रविवार सुबह से शहर के माेहल्ला नेहरुनगर, सिद्दनपुरा व जुगपुरा में आपूर्ति को चालू कर दिया गया है। 18 दिन बाद पेयजल आपूर्ति होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
शहर के तीन मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति नेहरूनगर पेयजल परियोजना के अंतर्गत की जाती है। इसके साथ ही इस परियोजना ने चांदमारी क्षेत्रवासियों को भी पानी की आपूर्ति की जाती है। इसमें नेहरूनगर, सिद्दनपुरा व जुगपुरा को पेयजल आपूर्ति करने वाली टंकी की पाइप लाइन लीकेज हो गई थी। इससे टंकी नहीं भर पा रही थी। ऐसे में लगभग 17 हजार की आबादी को पानी की किल्लत हो रही थी। लोगों को हैंडपंप से पानी जुटाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने 20 दिसंबर को ‘पेयजल संकट से जूझ रही शहर की 17 हजार आबादी’ नामक शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आए जल निगम के अधिकारियों ने निर्माण कार्य तेजी से करना शुरू कर दिया था। 28 दिसंबर को मरम्मत का कार्य पूर्ण कर दिया गया। रविवार को सुबह से मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति शुरू हुई तो लोगों के चेहरे खिल उठे। अब तीनों मोहल्लावासियों को पेयजल संकट से नहीं जूझना होगा। अधिशासी अभियंता मुकेशपाल ने बताया कि पाइपलाइन की मरम्मत का काम पूर्ण हो गया है। अब नियिमत रूप से आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed