फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drinking water supply has been disrupted for six days, leaving a population of 20,000 in trouble.

Lalitpur News: छह दिन से पेयजल आपूर्ति ठप, बीस हजार की आबादी परेशान

Sat, 01 Nov 2025 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply has been disrupted for six days, leaving a population of 20,000 in trouble.
- सूचना के बाद भी नहीं हो पा रही आपूर्ति बहाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बानपुर/ललितपुर। कस्बा में छह दिन से नलों में पानी की बूंद तक नहीं आई है। पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को खासी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। दूर लगे हैंडपंप व अन्य संसाधनों से पानी जुटाना पड़ रहा है। जहां पर अधिक भीड़ होने से अधिक समय बर्बाद हो रहा है। पानी की समस्या से लगभग बीस हजार की आबादी जूझ रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मोटर जल गई थी, जिसको ठीक करा दिया गया है।

कस्बा में पेयजल आपूर्ति पटरी पर नहीं आ पा रही है। यहां पर कभी मोटर जल जाने, कभी पाइपलाइन फटने तो कभी बिजली की किल्लत बनी रहती है। ऐसे में आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। मोटर जलने से छह दिन से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप बनी हुई है। समस्या से लगभग 20 हजार की आबादी को जूझना पड़ रहा है। लगातार छह दिन से पानी न मिलने से हाहाकार मचा हुआ है। हालत यह है कि लोग दूर लगे हैंडपंप व अन्य संसाधनों से पानी जुटा रहे हैं। इससे अधिकांश लोगों का समय पानी में बर्बाद हो रहा है। बच्चे समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे हैं तो वहीं अन्य लोग भी अपने कार्योें के लिए समय पर नहीं निकल पा रहे हैं। अधिक भीड़ होने से लोग दोपहर तक में पानी जुटाने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

---
फोटो- 15
कैप्सन- रिंकू गुप्ता
छह दिन से नलों में पानी की बूंद तक नहीं आई है। ऐसे में पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। - रिंकू गुप्ता
---
फोटो- 16
कैप्सन- कृष्णकांत द्विवेदी
पेयजल आपूर्ति व्यवस्था आए दिन बाधित रहती है। इसकी मरम्मत कर सुचारू कराया जाए। - कृष्णकांत द्विवेदी
---
कस्बा बानपुर में मोटर जलने से पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। मोटर ठीक करा दी गई है, शनिवार से पानी की सप्लाई की जाएगी।
- राहुल साहू, अवर अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed