फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   drinking water crisis

दूसरे मोहल्लों से पानी ला रहे लोग

Wed, 13 May 2020 11:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
drinking water crisis
कैप्सन - हैंडपंप से पानी आने का इंतजार करता युवक - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। गर्मी के कारण नगर में पेयजल संकट गहराने लगा है। इस कारण हैंडपंप ही सहारा हैं, लेकिन नगर के करीब 40 हैंडपंप खराब हैं। कुछ रीबोर की स्थिति में हैं। हैंडपंप खराब होने से लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में रोष है। नगर में तीन सैकड़ा से अधिक सरकारी हैंडपंप लगे हैं। लोग दूसरे मोहल्लों से पानी लाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पेयजल मुहैया कराने की जिम्मेदारी जल संस्थान की है, लेकिन, पिछले कई वर्षों से नगर की पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पाई है। गर्मियों में अक्सर जनता पानी के लिए परेशान होती है। कभी पाइप लाइन फट जाने तो, कभी बिजली आपूर्ति ठप होने और कभी मोटरें जलने की बात कहकर जलसंस्थान पानी उपलब्ध कराने के नाम पर पल्ला झाड़ लेता है।
विज्ञापन

पेयजल संकट गहराने पर लोग पानी के लिए टैंकरों और हैंडपंपों पर आश्रित रहते हैं। इस बार नगर में कोरोना संक्रमण के चलते टैंकर की व्यवस्था अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। इस कारण लोग हैंडपंपों पर आश्रित हैं। नगर में तीन सैकड़ा से अधिक सरकारी हैंडपंप लगे हैं, जिसमें तीन दर्जन से अधिक खराब हैं। कुछ में हत्था नहीं है तो कुछ पानी नहीं दे रहे हैं और कुछ में जंजीर नहीं है। पेयजल संकट के समय यही हैंडपंप लोगों के लिए वरदान साबित होते हैं। मोहल्ले में हैंडपंप खराब होने पर लोगों को दूसरे हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे वहां भीड़ जुटने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर की पेयजल व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, परंतु इस समस्या का स्थाई समाधान न हो सका। इससे लोगों को गर्मियों में हैंडपंपों पर आश्रित रहना पड़ रहा है।
- पंकज नायक, वार्ड आठ
गर्मी शुरू होते ही जल संस्थान की पूरी व्यवस्था ठप हो जाती है। जनता को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। खराब हैंडपंपों को ठीक करने में जल संस्थान और जिम्मेदार रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
- शोएब खां, वार्ड दो
कोरोना संक्रमण के कारण लोग एक- दूसरे से पानी लेने में संकोच कर रहे हैं। कुछ हैंडपंप खराब होने पर सही हैंडपंपों पर अधिक भीड़ लगने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है।
- संजीव गुप्ता, वार्ड आठ
जनता इस समय पानी के लिए परेशान है। पेयजल संकट के निदान के लिए जल संस्थान अपनी आपूर्ति व्यवस्था सही रखे और अभियान चलाकर नगर के समस्त खराब हैंडपंपों को शीघ्र ठीक कराएं।

- राकेश सेन वार्ड दो
वर्तमान में लगभग 40 हैंडपंप खराब हैं। सभासदों से खराब हैंडपंपों की सूची मांगी गई है। हैंडपंप ठीक कराने का जिम्मा जल संस्थान का है।
- पंकज कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत तालबेहट
आमजन द्वारा जितने भी खराब हैंडपंपों के बारे में बताया गया है, उन्हें ठीक कराया जा रहा है और कुछ को ठीक करा भी दिया है। आमजन कभी भी जानकारी दे सकते हैं।
- अभिलेष कुमार, अवर अभियंता जलसंस्थान तालबेहट
----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed