फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drinking water crisis deepens in Kapasi, hand pumps are also being abandoned

Lalitpur News: कपासी में गहराया पेयजल संकट, हैंडपंप भी छोड़ रहे साथ

Tue, 23 Apr 2024 06:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Kapasi, hand pumps are also being abandoned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाखलौन/ललितपुर। ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत कपासी में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जल स्तर गिरने से अधिकांश हैंडपंप ने पानी छोड़ दिया है। लोगों को दूर से पानी जुटाना पड़ रहा है। कुछ हैंडपंप कम पानी दे रहे हैं। ऐसे में 20 लीटर पानी भरने में लगभग आधा घंटा का समय लग रहा है।

धौर्रा क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गर्मी में गिरते भूजल स्तर से अधिकांश हैंडपंप साथ छोड़ देते हैं तो कई में सीमित मात्रा में ही पानी आ रहा है। यही हाल ग्राम कपासी के मजरा हरिजनपुरा व बरियापुरा का बना है। यहां अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हैं। लोग साइकिल व हाथठेला पर बर्तन रखकर पानी भरने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

---
ग्राम पंचायत में हैंडपंप की मरम्मत कराने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द पेयजल समस्या दूर कराई जाएगी।
- शमीम आदिर, ग्राम पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed