{"_id":"07df5e94f3dc9f3ba01b1227634b869a","slug":"drinking-refusing-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से मना करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से मना करने पर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुहल्ला कटरा बाजार निवासी आनंद कुमार सर्राफ पुत्र मानिक चंद आजादपुरा स्थित वर्णी कालेज के निकट होटल संचालित करता है। आनंद का आरोप है कि बुधवार की रात साढ़े नौ बजे आजादपुरा निवासी सियाराम यादव होटल पर आया और शराब पीने लगा, उसने दुकान में शराब पीने से मना किया तो सियाराम नाराज होकर गाली- गलौच करता हुआ चला गया, कुछ देर बाद साथियों को लेकर दुकान पर आया और लाठी व सरिया से हमला कर दिया। बीच- बचाव करने पर उसकी पत्नी संगीता एवं पुत्र रितिक के साथ भी मारपीट गई, जिसमें तीनों घायल हो गए। इसके बाद होटल में तोड़फोड़ भी की गई। कोतवाली पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर सियाराम, मोहित एवं सीमा आदि के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।