फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Drilling begins to measure iron, gold reserves

Lalitpur News: आयरन, सोने के भंडारण को मापने के लिए ड्रिलिंग शुरू

Wed, 04 Sep 2024 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Drilling begins to measure iron, gold reserves
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जल्द ही जनपद की खदानों से सोना निकलेगा। मड़ावरा तहसील क्षेत्र के गिरार स्थित बड़वार में आयरन और सोने के भंडारण को मापने के लिए निजी कंपनी ने ड्रिलिंग शुरू कर दी है। भंडारण की पुष्टि के बाद ये खदानें सोना उगलेंगी। यहां पर खदानों के संचालन के लिए निविदा कराई गई थी। ग्राम बड़वार में 231 हेक्टेअर में तैयार इन ब्लॉकों को खनन के लिए आवंटित किया गया था।
गिरार क्षेत्र के आयरन और सोना के अयस्क उपलब्धता की पुष्टि के बाद भूतत्व और खनिकर्म विभाग ने इन ब्लॉक के लिए कंपोजिट लाइसेंस की निविदा प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए गोवा की फोमेंटों रिसोर्सेस कंपनी चुनी गई थी। यह कंपनी गिरार खनिज ब्लॉक में भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण करेगी। कंपनी मैपिंग, भू-भौतिकी अध्ययन, भू-रासायनिक अध्ययन के साथ खनिज ब्लॉक में 31 बोर होल्स कर खनिज भंडारों का पता लगाएगी। वहीं, ड्रिलिंग के लिए दो कंपनी जियोलॉजी एंड माइनिंग एसोसिएट झांसी, जियोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड नागपुर को चयनित किया गया। ड्रिलिंग के बाद आंकड़ों, विस्तृत भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और अध्ययन के आधार पर खनन कार्य की योजना बनाई जाएगी। क्षेत्रीय अधिकारी गौतम दिनकर और जिला खनन अधिकारी अमितोष वर्मा ने क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

----------------------
ड्रिलिंग के बाद कंपनी अपना सेटअप यहां पर लगाएगी। इसके बाद आयरन और सोना निकलना शुरू हो जाएगा। इस खदान के संचालन से राजस्व के प्राप्ति तो होगी ही, साथ ही क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमितोष वर्मा, जिला खनन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed