{"_id":"62c492afd568fb7e2a27868e","slug":"drain-construction-being-done-keeping-quality-in-check-taldehate-news-jhs224229412","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता को ताक पर रख कर किया जा रहा नाली निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता को ताक पर रख कर किया जा रहा नाली निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। अधिकारियों की अनदेखी के चलते ग्राम सभा तरगुवां में सड़क किनारे बनाई जा रही नाली में मानक को ताक पर रख कर कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। लोगों ने इस ओर उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नाली निर्माण की गुुणवत्ता की जांच की मांग की है।
शासन इस समय ग्रामीण क्षेत्रों को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए काफी प्रयासरत है। इसके लिए गांवों में नाली और सड़क के निर्माण के अलावा काया कल्प योजना के तहत विद्यालयों को सुंदर बनाने के लिए धनराशि मुहैया करा रहा है। सरकार की इन योजनाओं को कुछ जनप्रतिनिधि अपने स्वार्थ के चलते पलीता लगाने का काम कर रहे हैं।
विकास खंड तालबेहट अंतर्गत ग्राम सभा तरगुवां में इस समय नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य को कराने वाले ठेकेदार द्वारा मानकों की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है। घटिया किस्म की डस्ट के साथ पर्याप्त मात्रा में सीमेंट नहीं लिया जा रहा है। इससे कुछ ही समय बाद नाली के क्षतिग्रस्त होने की प्रबल संभावना है। ग्रामीणों ने इस नाली निर्माण की जांच कराते हुए गुणवत्ता पूर्ण नाली बनवाने की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विवाद के बाद शुरू हुआ निर्माण
ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण को लेकर कुछ माह पहले ग्राम प्रधान और तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी के मध्य पैसों की निकासी को लेकर विवाद हुआ था। बाद में यह मामला ब्लॉक प्रमुुख और खंड विकास अधिकारी के समक्ष आया था। जिस पर ग्राम प्रधान ने अपनी नाराजगी जताई थी। इसके बाद नाली का निर्माण कार्य शुरू हुआ। आननफानन बन रही है नाली में मानक का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।