फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Dr. Khurshid Hasan will receive National Best Science Teacher Award

Lalitpur News: डॉ. खुर्शीद हसन को मिलेगा नेशनल बेस्ट साइंस टीचर अवार्ड

Mon, 01 Jan 2024 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dr. Khurshid Hasan will receive National Best Science Teacher Award
- राज्य अध्यापक पुरस्कार से भी हो चुके हैं सम्मानित
विज्ञापन

- विज्ञान के पाठों को कहानी के माध्यम से पढ़ाते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। झांसी के बड़ागांव ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय हस्तिनापुर के शिक्षक डॉ. खुर्शीद हसन को गुजरात के जूनागढ़ में होने वाले चौथे भारतीय विज्ञान प्रौद्योगिकी महोत्सव 2024 में नेशनल बेस्ट साइंस टीचर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। बच्चों में विज्ञान की रुचि पैदा करने, विज्ञान को रोचक तरीके से कहानी के माध्यम से पढ़ाने के लिए उन्हें यह अवार्ड दिया जा रहा है।

गुजरात के जूनागढ़ में 6-7 जनवरी को चौथा भारतीय विज्ञान प्रौद्योगिकी महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। इसमें झांसी के विज्ञान शिक्षक डॉ. खुर्शीद हसन भी सम्मानित किए जाएंगे। डॉ. खुर्शीद हसन 16 साल से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें मुख्यमंत्री द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। राज्य स्तरीय शिक्षण में उन्हें आईसीटी पुरस्कार भी मिल चुका है। इसके अलावा वह एससीईआरटी की कक्षा 6,7 की विज्ञान कार्य पुस्तिका निर्माण, विज्ञान किट यूजर मैनुअल का लेखन कार्य, राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान के साथ उपचारात्मक शिक्षण हैंडबुक और वर्कशीट का निर्माण समेत कई कार्य कर रहे हैं। विज्ञान को आसान बनाने और आसान तरीकों से समझाने के लिए उन्होंने कविताएं और लघु नाटिका भी तैयार की हैं। डॉ. खुर्शीद हसन ने बताया कि विद्यार्थियों को विज्ञान विषय कठिन लगता है। उनको आसानी से विज्ञान समझाने के लिए नए प्रयोग किए हैं। बीएसए नीलम यादव ने बताया कि शिक्षक ने अपने विद्यालय में भी विज्ञान को लेकर कई नवाचार किए हैं। उनको राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना जिले के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed