फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dozen injured in accident

विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक दर्जन गंभीर

Thu, 12 Mar 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
dozen injured in accident
तालबेहट। होली के मौके पर झांसी राजमार्ग सहित अन्य स्थानों पर रंग के साथ साथ नशे का भी असर दिखा। इसके कारण कई मार्ग दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें घायलों ने प्राइवेट चिकित्सकों के यहां अपना उपचार कराया। कुछ को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकांश को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया, जबकि एक घायल को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बीएचईएल बबीना जिला झांसी निवासी गोकुल (35) पुत्र दयाराम और अरविंद (40) पुत्र कल्याण निवासी बड़ाहार रामपुर कोतवाली तालबेहट की बाइकें असंतुलित हो गईं, जिससे दोनों गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी तालबेहट लाया गया, जहां पर दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, तालबेहट निवासी रामदेवी (40) पत्नी परमू को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। एक अन्य दुर्घटना में ग्राम बनगुवाकलां निवासी संतोष (27) पुत्र कोमल और ग्राम गूगर निवासी रवि (21) पुत्र उदल सिंह बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तालबेहट- जखौरा मार्ग पर ग्राम बोलारी के पास एक बाइक के असंतुलित होकर सड़क के किनारे खाई में गिर जाने से उस पर सवार ग्राम रायपुर निवासी कल्याण (20) पुत्र सेवाराम, सोनू (21) निवासी ग्राम पिपरारायपुुर और रामा पत्नी रवींद्र निवासी तालबेहट गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से सभी घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। वहीं, कोतवाली अंतर्गत ग्राम फुटेरा निवासी सोबरन का दस वर्षीय पुत्र राजा छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राकेश (22) कपूर सिंह को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed