फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Don't take drugs...it will ruin your life

Lalitpur News: नशा न करें... आपका जीवन कर देगा बर्बाद

Sun, 11 Feb 2024 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Don't take drugs...it will ruin your life
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। नशामुक्ति अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में पुलिस व आबकारी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों को नशा से दूर रहने और चुनाव संबंधी जानकारी दी गई। शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में पुलिस व आबकारी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में नशामुक्ति अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सीओ सदर अभय नारायण राय ने छात्रों को नशा से होने वाले शारीरिक, आर्थिक, सामाजिक सहित होने वाले अन्य नुकसान के बारे में विस्तृत तरीके से जानकारी दी। इसके बाद आबकारी निरीक्षक अनविता तिवारी ने नशा के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों से नशा से दूर रहने की अपील की गई। इसके साथ अन्य वक्ताओं ने भी नशे से होने वाले नुकसान को लेकर छात्रों को जानकारी दी। साथ ही अन्य लोगों को भी नशे से होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर जागरुक करने को कहा गया। इसके साथ अन्य वक्ताओं ने भी नशे से होने वाले नुकसान को लेकर छात्रों को जानकारी दी। इस दौरान जीआईसी प्रधानाचार्य धमेंद्र कुमार, जिला आबकारी अधिकारी विजय सिद्धांत, आबकारी निरीक्षक संजय गौतम, हेमंत पांडेय, प्रशांत कुमार सहित छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed