फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dongrakhurd shabby electric line negligence

हादसे को दावत देते घरों के ऊपर से निकले हाईटेंशन तार

Thu, 17 Jun 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
dongrakhurd shabby electric line negligence
डोंगराखुर्द/ललितपुर। विकासखंड मड़ावरा अंतर्गत ग्राम पंचायत तरावली के महाराजपुरा गांव के लोगों के लिए हाईटेंशन लाइन के तार परेशानी का सबब बन गए हैं। घरों के ऊपर से निकले हाईटेंशन लाइन के तारों की वजह से लोग हमेशा इस डर के साये में रहते हैं कि कहीं उनके घरों में करंट न दौड़ जाए। लोगों ने अपने बच्चों को भी छत पर जाने से रोक दिया है।
विज्ञापन

विरधा सब स्टेशन से निकली हाईटेंशन लाइन पूरी तरह से जर्जर है, जिन पोल के सहारे तार निकले हैं, उनकी हालत किसी से छिपी नहीं है। जगह-जगह पोलों को आड़े-तिरछी अवस्था में देखा जा सकता है। ऐसा लगता है कि पोल हाईटेंशन तारों का बोझ उठाने की स्थिति में नहीं हैं। कस्बा बिरधा से गुरयाना की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है और इतनी लंबी लाइन में फाल्ट अक्सर होते रहते हैं। जब इन्हें सुधारने की बारी आती है तो इसमें बहुत ज्यादा समय लग जाता है। जिन गांवों से हाईटेंशन तार की लाइन निकली है, वहां के लोग काफी परेशान हैं। हल्की हवा चलने पर लाइन में खराबी आ जाती हैं। लोगों का कहना है कि गांव में शादी समारोह के समय दरवाजे पर शामियाने की सजावट की जाती है तो कई बार उनमें करंट दौड़ जाता है। इससे कई परिवार दहशत में रहते हैं। उन्हें लगता है कि कहीं लाइन फाल्ट होकर करंट घरों में न आए। इस डर के कारण लोग छत पर नहीं जाते हैं, साथ ही छोटे-छोटे बच्चों को भी छत पर जाने से मना कर दिया है। यदि कभी छत पर ले जाते हैं तो अपनी देखरेख में लेकर जाते हैं।
विज्ञापन

महाराजपुरा गांव में बीस दिन पहले एक पोल में आग लग गई थी, जिससे सीमेंट का पोल दो जगह से जलकर टूट गया था लेकिन इसे आज तक नही बदला गया। इससे अनहोनी होने की संभावना बनी रहती है।-केहर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे महाराज पुरा गांव हाईटेंशन लाइन लोगों की छतों के ऊपर से डली हुई है तार लटक रहे है कई बार हादसा होते होते टल गया है गांव में केबल डलवाई जाना चाहिए। मनकर परिहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed