फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   donation box found at field, thief untraced

खेत में टूटी पड़ी मिली चोरी गई दानपेटी

Sat, 21 Aug 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
donation box found at field, thief untraced
खेत में पड़ी टूटी दान पेटी - फोटो : LALITPUR
मड़ावरा। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात को जैन मंदिर से चोरी गई दानपेटी को पुलिस ने शुक्रवार को निकट के एक खेत में टूटी हालत में बरामद की है, लेकिन अभी चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। हालांकि पुलिस का कहना है कि वह घटना का जल्द खुलासा कर देंगे। पुलिस हिरासत में लिए गए दो लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि थाना व कस्बा मदनपुर में मड़ावरा-मदनपुर राज्यमार्ग पर स्थित त्रिमूर्ति जैनमंदिर का ताला चटकाकर चोरों ने दानपात्र चुरा लिया गया था। चोरी गए दानपात्र में करीब पांच लाख रुपये होने की संभावना मंदिर समिति के प्रबंधक रविंद्र जैन द्वारा जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। थाना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले का जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसी बीच शुक्रवार को मंदिर से कुछ दूर स्थित एक खेत में टूटी दानपेटी पड़ी मिल गई। पुलिस का दावा है कि हिरासत में लिए गए लोगों के अलावा भी छानबीन चल रही है वह जल्द ही घटना का खुलासा कर देंगे।
विज्ञापन

नहीं ली जा रही फोरेंसिक टीम की मदद
पुलिस थाने से महज पांच सौ मीटर दूर स्थित जैन मंदिर में ताला तोड़कर अंजाम दी गई चोरी की वारदात के खुलासे में पुलिस द्वारा फोरेंसिक, फिंगरप्रिंट जैसी जांच के लिए कोई खास प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। मंदिर समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि जांच के नाम पर सिर्फ मंदिर के चौकीदार और पुजारी से ही पूछताछ की जा रही है। जबकि अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed