फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Doctors found 11 corona infected

चिकित्सक समेत 11 कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 09 Jan 2022 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Doctors found 11 corona infected
ललितपुर। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1912 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनकी जांच में एक चिकित्सक समेत 11 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 32 हो गई है।
विज्ञापन

शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरटीपीसीआर किट से 895 व एंटीजन किट से 1017 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें आरटीपीसीआर किट से लिए गए सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया। वहीं एंटीजन किट के सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में दो व्यक्ति व बीते दिनों के आरटीपीसीआर किट के सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में नौ व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

संक्रमितों में ब्लॉक जखौरा पीएचसी में तैनात एक चिकित्सक, ब्लॉक बिरधा कस्बा निवासी एक 29 वर्षीय व्यक्ति, शहर निवासी 31 वर्षीय युवती, देवगढ़ रोड निवासी 22 वर्षीय युवती, सिविल लाइन निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, रावतयाना निवासी 25 वर्षीय व्यक्ति, आजादपुरा निवासी 30 वर्षीय व्यक्ति, नई बस्ती निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति, ब्लॉक महरौनी कस्बा निवासी 20 वर्षीय युवक व 21 वर्षीय युवती और मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ निवासी 50 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को कोविड जांच के लिए सैंपल की जांच रिपोर्ट में एक चिकित्सक समेत 11 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को होम आइसोलेशन में भर्ती किया गया है।
डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed