फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   docter positive, hospital hbm

महिला अस्पताल के चिकित्सक समेत 29 मिले कोरोना संक्रमित, एचबीएम अस्पताल हुआ सील

Tue, 25 Aug 2020 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
docter positive, hospital hbm
corona hotspot - फोटो : corona hotspot
ललितपुर। शहर में कोरोना कहर बढ़ता जा रहा है। अब अधिकांश स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। सोमवार को जिला महिला अस्पताल के चिकित्सक समेत 29 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब संख्या बढ़कर 1004 पहुंच गई है। इनमें 12 की मौत हो चुकी और 647 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। बीते दिवस एचबीएम अस्पताल के चिकित्सक व कर्मी संक्रमित होने पर अस्पताल को सील किया गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की जद में चिकित्सक आ रहे हैं। बीते सप्ताह से लगातार चिकित्सक संक्रमित पाए जा रहे हैं। जहां रविवार को शहर के एचबीएम अस्पताल में दो चिकित्सक समेत दस कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस पर अस्पताल को सील कर दिया गया है। सोमवार को जनपद में जिला महिला अस्पताल के चिकित्सक समेत 29 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें जिला महिला अस्पताल में कार्यरत 49 वर्षीय चिकित्सक भी कोविड- 19 पॉजिटिव पाया गया है। शहर के मोहल्ला बंशीपुरा निवासी 19 वर्षीय युवती,17 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवक संक्रमित पाए गए। मोहल्ला छत्रसालपुरा में निवासी 32 वर्षीय युवती, 46 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय युवक पॉजिटिव हैं। मोहल्ला गांधीनगर निवासी 22 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी 18 वर्षीय युवती, 20 वर्षीय युवती, 34 वर्षीय युवती, 48 वर्षीय महिला, 50 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय युवक व 52 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है। मोहल्ला नारायणपुरा निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति व 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हैं। इसके अलावा मोहल्ला नई बस्ती निवासी 30 वर्षीय युवती, मोहल्ला चौबयाना निवासी 80 वर्षीय वृद्घ महिला, मोहल्ला बसुंधरा कालौनी निवासी 40 वर्षीय महिला, मोहल्ला इलाइट 21 वर्षीय व्यक्ति, जैन मंदिर निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, मोहल्ला नेहरूनगर निवासी 22 वर्षीय युवक, शहर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति व ग्राम राजौरी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित है। इसके अलावा ब्लॉक जखौरा अंतर्गत कस्बा निवासी 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन

1119 सैंपल की नहीं आई रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण को रोकने का प्रयास कर रहा है, लेकिन सैंपलों की जांच रिपोर्ट समय पर न आने से संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 20 अगस्त से पहले से अब तक के 1119 सैंपलों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को जिले में एक चिकित्सक समेत 29 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों से संपर्क पर उपचार की सुुविधा मुहैया कराई जाएगी।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
तालबेहट में रही राहत
तालबेहट। तहसील तालबेहट क्षेत्र में बीते दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित पाए जा रहे थे, लेकिन सोमवार को 80 लोगों ने सैंपल देकर जांच कराई। जिसमें किसी में कोरोना संक्रमण नहीं पाया गया है। इससे तालबेहट में राहत भरी खबर रही।
लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से क्षेत्रवासी बैचेन हो रहे थे। लेकिन सोमवार को 80 व्यक्तियों की जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed