फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   docter ambekar parinirvana diwas

परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए बाबा साहब

Mon, 07 Dec 2020 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
docter ambekar parinirvana diwas
परिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते जिलाधिकारी अन्नावि द - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। भारतरत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर डा. आंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि बाबा साहब देश के महानतम लोगों में से एक हैं। उन्होंने अपना जीवन समाज के निचले स्तर पर जीवन यापन कर रहे लोगों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने लोगों को शिक्षित एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि यदि हम बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलते हैं तो हमारी ओर से बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि डा. आंबेडकर को देश के महान व्यक्तित्व और नायक के रूप में माना जाता है। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब ने मनुष्य के भीतर सामाजिक चेतना के बीज का विकास किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर नंदलाल पहलवान समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed