फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   docter ambedkar jayanti celebrated

डा आंबेडकर का प्रारंभिक जीवन रहा संघर्षशील

Thu, 15 Apr 2021 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
docter ambedkar jayanti celebrated
डॉ आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित करते भीम आर्मी के सदस्य - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर कोविड गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उनका प्रारंभिक जीवन अत्यधिक संघर्षशील रहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने जिले के अन्य अधिकारियों के साथ आंबेडकर पार्क में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य किया है। हम सभी को उनके बारे में गहन अध्ययन करना चाहिए। पार्क में नंदलाल पहलवान द्वारा कार्यक्रम रखा गया। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आंबेडकर के जीवन मूल्यों पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों व अतिथियों ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। आयोजन में पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एवं अन्य अधिकारियों ने आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। जिलाधिकारी सहित कलक्ट्रेट के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके जीवन मूल्य एवं समाज में दिए योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का प्रारंभिक जीवन अत्यधिक संघर्षशील रहा।
विज्ञापन

-----
संगोष्ठी में पत्रिका के आठवें अंक का विमोचन किया
सुमेध भूमि बुद्ध विहार में डॉ. आंबेडकर की स्मृति में आयोजित संगोष्ठी में पत्रिका के आठवें अंक का विमोचन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भीमराव आंबेडकर विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। संगोष्ठी में बुद्धविहार के सहयोगी करेरा, मऊरानीपुर, कुचलोन, नगरा, टीकमगढ, अमरपुर, बैदौरा, ओरछा आदि स्थानों पर स्थापित बुद्ध विहार के भिक्खु महानाम, भिक्खु मेधांकर, दतिया के भिक्खु विश्व ज्योति थेरो, भांडेर के भिक्खु संपूर्णानंद, अमरपुर के भिक्खु धम्मपाल, उरई के भिक्खु शिक्षानंद, डॉ. एमसी जोशी, रविन्द्र दिवाकर जैन, भिक्खु डॉ. सुमेध थेरो, डॉ. सुुमेध थेरो, भिक्खु प्रंज्ञादीप महाथेरो, भन्ते नागार्जुन तिस्स, इं सतीश चन्द्र गौरव, इं नवाब सिंह, बोधि शिखर पर करुणा के दीप गजाधर भारती झांसी, बौद्ध धर्म के प्रति आकर्षण जीपी गौतम आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता संयोजक डॉ भिक्खु सुमेध थेरो और संचालन सतीश चंद्र गौरव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
जेल चौराहे स्थित बाबासाहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन के नेतृत्व में विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम संयोजक अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री गब्बर अहिरवार थे। श्रमसेवा राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नूकोरी के नेतृत्व में जेल चौराहे स्थित डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर मंडल स्थित चौकाबाग सेक्टर के बूथ 399 पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जैन अंचल, जिला महामंत्री वंशीधर श्रीवास, स्वाधीनता कृष्णा, महेश भैया, अजय पटैरिया, जिला उपाध्यक्ष बसंती लारिया, चंद्रशेखर पंथ, गौरव चौधरी, रजनी अहिरवार, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव गौतम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष हाजी मिर्जा इकबाल वेग, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।

----
भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेल चौराहा स्थित आंबेडकर पार्क मे बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रगति रक्तदान सेवा समिति के अध्यक्ष प्रिंस राठौर, कमलेश मदोरिया, महेंद्र सिंह गौतम, इंद्रपाल सिंह, सूरज गावरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

का आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाते भाजपाई

का आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती जलाते भाजपाई- फोटो : LALITPUR

जेल चौराहे स्थित डा आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते जिलाधिकारी

जेल चौराहे स्थित डा आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करते जिलाधिकारी- फोटो : LALITPUR

जेल चौराहा स्थित डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सदर विधायक

जेल चौराहा स्थित डा. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते सदर विधायक- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed