फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Do not cut electricity at night so that people can sleep peacefully

Lalitpur News: रात में न करें बिजली कटौती ताकि चैन से सो सकें लोग

Sat, 29 Mar 2025 12:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Do not cut electricity at night so that people can sleep peacefully
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शुक्रवार को राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ व सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने बिजली विभाग के अफसरों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने विद्युत सप्लाई दुरुस्त होने का दावा किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली ठीक कराएं ताकि वहां के लोग रात में चैन की नींद सो सकें।
शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बार-बार होने वाली कटौती में कमी लाने, ट्रांसफार्मरों के खराब होने पर तात्कालिक व्यवस्था कराने आदि कार्यों की समीक्षा राज्यमंत्री व सदर विधायक ने की। राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने ग्रामीण क्षेत्रों में सब स्टेशनों और गांवों में लगाए गए ट्रांसफार्मरों की प्रगति जानी। अधीक्षण अभियंता राजीव कालरा ने ट्रांसफार्मरों की होने वाली क्षमता वृद्धि संबंधी कार्यों और क्षेत्रों में बदली गई केबल की जानकारी दी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोग रात में चैन की नींद सो सकें, इसके लिए रात में कटौती न की जाए। यदि कटौती किसी कारण होती है तो रात में 11 से 12 बजे तक ही की जाए। मड़ावरा, महरौनी, पाली और सौजना में अतिरिक्त मोबाइल ट्रांसफार्मर ट्रॉली रखवाई जाए, ताकि ओवरलोड या अन्य कारणों से ट्रांसफार्मर में खराबी आने पर व्यवस्था सुचारु की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सांसद प्रतिनिधि मिथलेश त्रिवेदी, सोनू चौबे, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण प्रथम गोविंद जायसवाल, अधिशासी अभियंता द्वितीय राहुल सिंह, उपखंड अधिकारी प्रथम पुष्पेंद्र कुमार, उपखंड अधिशासी संजय सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed