{"_id":"6a7a3a2312146c27480eb1e9","slug":"do-not-allow-water-stagnation-spray-larvicide-cdo-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-161065-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल भराव न होने दें, लार्वानाशक दवा का छिड़काव करें : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल भराव न होने दें, लार्वानाशक दवा का छिड़काव करें : सीडीओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाई रिस्क ग्राम में विशेष अभियान चलाकर गड्ढों को भरवाया जाए, रुके हुए पानी की निकासी कराएं। यह बात संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की अंतरविभागीय समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान ने कही।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ने संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कार्ययोजनानुसार कार्य किया है। जिला मलेरिया अधिकारी अनिल क्रिस्टोफर मैसी ने विभागों द्वारा किए गए कार्यों की विभागवार रिपोर्ट व फीडबैक किया। साथ ही हाई रिस्क ग्रामों की सूची सभी संबंधित विभागों को उपलब्ध कराई। इस पर सीडीओ ने इन गांव में विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई का जैसे-गड्ढों को मिट्टी से भरा जाने व झाड़ियों की कटाई कर जलभराव की निकासी कराई जाए। लार्वानाशक दवा का छिड़काव किया जाए।
अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने नगर पालिका व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि मच्छर जनित व संक्रामक रोगों से बचाव के लिए मच्छर प्रजनन स्थल गड्ढे, पानी की टंकी, टायर, गमले, कबाड़/कबाड़ की दुकान व बस स्टैंड, नेहरू नगर टायर गोदाम, सुभाषपुरा स्थित कबाड़ की दुकान समेत अन्य पात्रों में पानी जमा न होने दें। इन स्थानों पर नियमित रूप से दवा का छिड़काव व सफाई कार्य करें। इस दौरान नोडल अर्बन डाॅ. राजेश भारती समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।