{"_id":"67b4edabb00f4e57250486b0","slug":"dm-reviewed-the-preparations-for-the-exam-lalitpur-news-c-11-1-jhs1032-497303-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: परीक्षा की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: परीक्षा की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने की। राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक 49 केंद्रों पर दो पालियों में होंगी। इस वर्ष कुल 37310 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, इसमें हाई स्कूल के 19875 और इंटरमीडिएट के 17435 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 7 जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 49 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जनपद स्तर पर 6 सचल दलों का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने प्रश्नपत्रों, उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रखने से लेकर परीक्षा केंद्रों पर वितरण कराने, परीक्षा के दौरान सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था कराई गई है। अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी स्तर पर परीक्षा की शुचिता संदिग्ध नहीं होनी चाहिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।