{"_id":"63517d40b193bf2fd4447178","slug":"dm-examines-the-educational-level-of-the-students-lalitpur-news-jhs2313384161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलिधिकारी ने निरीक्षण करके जांचा छात्रों के शैक्षिक स्तर को, गुणवत्ता में सुधार लाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलिधिकारी ने निरीक्षण करके जांचा छात्रों के शैक्षिक स्तर को, गुणवत्ता में सुधार लाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों के छात्रों का शैक्षिक स्तर जांचने के लिए जिलाधिकारी आलोक सिंह ने बृहस्पतिवार को प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय हनौता का निरीक्षण किया। जिसमें शिक्षकों को छात्रों के शैक्षिक स्तर को सुधारने और कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आलोक सिंह प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय हनौता निरीक्षण के लिए पहुंचे। विद्यालय में प्रधानाध्यापिका उपस्थित मिली। इस दौरान डीएम ने छात्रों का शैक्षिक स्तर जांचने के लिए कक्षा तीन के छात्रों से किताब पढ़वाई। जिस कुछ छात्रों ने किताब को सही पढ़ा। लेकिन एक छात्र किताब नहीं पढ़ पाया। इसके बारे में प्रधानाध्यापिका ने बताया कि यह छात्र गांव में अंडर ग्राउंड गैस पाइपलाइन का कार्य करने वाले मजदूर का बताया। यह बच्चा विद्यालय के आसपास घूमता था। जिस कारण उसे विद्यालय में पढ़ाई के लिए बैठाने की व्यवस्था की गई। जोकि अभी किताब पढ़ने में सक्षम नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका को छात्रों के शैक्षिक स्तर में सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कक्षा तीन की एक छात्रा को खांसी आ रही थी। जिसके संबंध में छात्रों ने बताया कि उसे कई दिनों से खांसी आ रही है। यह देखकर डीएम ने छात्रा के माता-पिता को बुलाकर तत्काल एएनएम के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उपचार कराने को कहा। मिड-डे-मील में बने खाने की गुणवत्ता को परखा, जिसमें आलू-टमाटर की सब्जी बनी थी, लेकिन उसमें पानी की मात्रा अधिक पाई गई। इस पर डीएम ने प्रधानाध्यापिका और रसोईया को मानक के अनुसार भोजन बनाने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में पानी की पुरानी टंकी में जगह-जगह छेद मिले। यह टंकी उपयोग में नहीं थी। इस टंकी की मरम्मत कराकर उसे बंद कर वॉलपेंटिंग करने को कहा। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।