फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DJ and Bandbaja will not play in the procession

Lalitpur News: बरात में नहीं बजेगा डीजे और बैंडबाजा

Mon, 17 Jul 2023 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
DJ and Bandbaja will not play in the procession
शादियों के रजिस्ट्रेशन एक अगस्त से 20 अक्तूबर होंगे, 29 को होगा सम्मेलन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। हजरत बाबा सदन शाह ग्राउंड रैन बसेरा में रविवार को राष्ट्रीय मंसूरी समाज के तहत बैठक हुई। इसमें 29 अक्तूबर को होने वाले सम्मेलन में सामूहिक विवाह की रूपरेखा तय की गई। ग्रामीण इलाकों से भी आए लोगों ने अपने सुझाव दिए। इसमें तय किया गया कि बरात में डीजे और बैंडबाजा नहीं बजेगा।
सर्व सहमति से यह हुआ कि शादियों के रजिस्ट्रेशन एक अगस्त से प्रारंभ होकर 20 अक्तूबर तक किए जाएंगे। इसके अलावा बरात में डीजे, बैंडबाजा और ढोल-नगाड़ा नहीं बजेगा। अगर कोई परिवार अति गरीब है तो उसकी शादी का पूरा खर्च कमेटी अपनी तरफ से करेगी।
विज्ञापन

सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए मड़ावरा, महरौनी, पाली, तालबेहट, जखौरा, बार और बिरधा में मौजूद मंसूरी समाज के लोगों को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। हामिद मंसूरी ने बताया कि 29 अक्तूबर को होने वाले सम्मेलन में ललितपुर ही नहीं कई प्रदेशों से राष्ट्रीय मंसूरी समाज के पदाधिकारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बैठक में राष्ट्रीय मंसूरी समाज कार्यकारिणी का भी गठन हुआ जिसमें मंसूरी समाज का युवा जिला उपाध्यक्ष नूर मोहम्मद मंसूरी, सहवाज सौदागर को जिला महासचिव, साहिल मंसूरी को जिला सचिव, अमन मंसूरी जिला सदस्य, मड़ावरा की जिम्मेदारी जाकिर मंसूरी, महरौनी की इमरान मंसूरी को दी गई। अशफाक मंसूरी को राष्ट्रीय मंसूरी समाज का कार्यकारिणी सदस्य व युसूफ मंसूरी को मंडल उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस मौके पर हाजी मोर खां, हाजी सईद खां मास्टर, हाजी नत्थू,आरिफ खान,मुजाहिद रजा मंसूरी, साहिल खान, अजीज मोहम्मद, अरशद मंसूरी, अब्दुल मुईन शाकिर,आरिफ खान, अफजल मंसूरी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed