फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Divers and police forces deployed at immersion sites

Lalitpur News: विसर्जन स्थलों पर तैनात रहे गोताखोर और पुलिस फोर्स

Wed, 18 Sep 2024 03:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Divers and police forces deployed at immersion sites
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पंडालों, घरों में विराजित गणेश प्रतिमा का विसर्जन मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया। विसर्जन स्थल पर गोताखोर के साथ पुलिस फोर्स तैनात रहा।

शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गणेश प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया गया। सुबह से ही लोग डीजे की धुन पर वाहनों में गणपति की प्रतिमा को रखकर विसर्जन के लिए नाचते-गाते निकले। एसपी मोहम्मद मुश्ताक के आदेश पर विसर्जन स्थल गोविंद सागर बांध में हाईवे किनारे निर्मित कृत्रिम तालाब पर पुलिस तैनात रही। हाईवे पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए बैरीकेडिंग लगाकर भारी वाहनों का प्रवेश बंद रखा गया। शहर में विसर्जन स्थल जाने वाले मार्ग के तिराहों, चौराहों पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

-----
विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस फोर्स के साथ बोट सहित गोताखोर भी मौजूद रहे।
मोहम्मद मुश्ताक, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed