फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   District police tops the state for the second time in IGRS disposal

Lalitpur News: आईजीआरएस निस्तारण में जनपद पुलिस प्रदेश में दूसरी बार अव्वल

Wed, 11 Feb 2026 12:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
District police tops the state for the second time in IGRS disposal
एसपी ने दी बधाई, आईजीआरएस से जुड़े पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के अंतर्गत जनशिकायतों के निस्तारण में जनपद पुलिस ने प्रदेश की रैकिंग में लगातार दूसरी बार प्रथम हासिल किया है। एसपी ने इससे जुड़े सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से प्राप्त शिकायतों निस्तारण में जनवरी-2026 की प्रदेश रैंकिंग जारी हुई। इसमें जनपद पुलिस ने पूरे प्रदेश के सभी जनपदों लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान हासिल किया। लगातार रैकिंग में प्रथम स्थान पाने पर एसपी ने आईजीआरएस से जुड़े सभी पुलिसकर्मियों को बधाई दी और 25 हजार रुपये का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ इसी प्रकार पूरी लगन व मेहनत से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


जिले के 13 थानों ने की शत-प्रतिशत कार्रवाई
इसके साथ थाना रैकिंग में जनपद के 13 थानों को शत-प्रतिशत कार्रवाई करने पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रथम स्थान की रैकिंग पाने वाले थानों में कोतवाली सदर, थाना जखौरा, बानपुर, मदनपुर, नाराहट, पूराकलां, बार, पाली, महरौनी, तालबेहट, सौजना, गिरार और महिला थाना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
आईजीआरएस की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समय से करने के लिए लगातार मॉनीटरिंग की जाती है। जिस पर जनपद पुलिस ने प्रदेश की जारी हुई रैकिंग में पूरे प्रदेश में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान पाया। - कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed