{"_id":"64860ad74bc866ea4403edbc","slug":"district-panchayat-presidents-son-showed-power-in-kotwali-lalitpur-news-c-11-1-113663-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने कोतवाली में दिखाई सत्ता की हनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे ने कोतवाली में दिखाई सत्ता की हनक
विज्ञापन
ललितपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र ने कोतवाली पुलिस कर्मियों को जमकर सत्ता की हनक दिखाई और उनके साथ अभद्रता करते हुए देख लेने की धमकी दी। सीओ ने समझाने का प्रयास किया तो वह उनसे भी बहस करने लगा। हालांकि देर रात्रि इस मामले का राजीनामा हो गया था। मामले की चर्चा दिनभर हुई।
शनिवार की रात्रि तुवन चौराहे पर सरेआम मारपीट होने की सूचना पर कोतवाली मौके पर पहुंची। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष का पुत्र अपने साथी के साथ मिलकर एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। इस पर पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आए थे। कोतवाली लेकर आने की बात पर जिला पंचायत अध्यक्ष का पुत्र पुलिस कर्मियों से कोतवाली परिसर में ही बहस करने लगा और उन्हें देख लेने की बात करने लगा। सूत्रों के मुताबिक हंगामा सुनकर वहां मौजूद सीओ मौके पर पहुंचे और बहस कर रहे जिप अध्यक्ष के पुत्र को समझाने का प्रयास करने लगे। जिस पर वह उनसे ही उल्टे बहस करते हुए उत्तेजित हो गया। काफी समझाने के बाद जब हालात सामान्य नहीं हुए तो पुलिस ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र को उसके साथी व दूसरे पक्ष के युवक को हवालात में बैठा दिया। इसके साथ पुलिस ने हवालात में बैठाए गए तीनों को जिला अस्पताल में मेडिकल भी कराया। इस बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पुत्र के परिजन कोतवाली पहुंचे और मामला संभालने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद रात्रि करीब 2.30 बजे मामला संभल पाया और दूसरे पक्ष से राजीनामा हो गया। इस मामले में पुलिस के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
तुवन मंदिर पर मारपीट करने पर जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र को कोतवाली लाया गया था। यहां कुछ गर्मा-गर्मी हो गई थी, जिसके मामला शांत हो गया था। इसमें आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
हरीशंकर चंद, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक
बेटा पान खाने गया था इसी दौरान नशे में आए एक युवक से उसका विवाद होने लगा। पुलिस दोनों को कोतवाली ले गई थी। जानकारी पर दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।-कैलाश नारायण निरंजन, अध्यक्ष जिला पंचायत