फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   District Hospital: Six doctors remained missing from OPD

जिला अस्पताल : ओपीडी से छह चिकित्सक रहे नदारद

Tue, 02 Apr 2024 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
District Hospital: Six doctors remained missing from OPD
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल में चिकित्सक मनमानी पर उतारू हैं। सोमवार को ओपीडी समय में छह चिकित्सक नदारद रहे। काफी देर तक उनका इंतजार करने के बाद मरीजों को मजबूरी में अन्य चिकित्सकों से परामर्श लेना पड़ा। यहां पानी की भी समस्या दिखी। मरीजों और तीमारदारों को पानी पीने के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।
दोपहर डेढ़ बजे अमर उजाला की टीम ने जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की पड़ताल की। एनसीडी सेल में डॉ. राजीव गुप्ता की ओपीडी खुली थी, लेकिन चिकित्सक नजर नहीं आए। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरपी सिंह भी ओपीडी में नहीं मिले। एनसीडी सेल में डॉ. अंबिका दुबे और डाॅ. नीलांजलि दुबे उपचार कर रही थीं। फिजियोथेरेपिस्ट डाॅ. रिजू दुबे और डॉ. सौरभ देवलिया भी ओपीडी में मौजूद मिले। मनोचिकित्सक डॉ. बबली ओपीडी में बैठी थीं। भूतल पर ऑर्थोसर्जन डॉ. मनोज कुमार की ओपीडी सूनी थी। चिकित्सक के ओटी में जाने का बोर्ड लगा था।
विज्ञापन

ऑर्थो सर्जन डॉ. केके मिश्रा की ओपीडी भी सूनी रही। डॉ. एमसी गुप्ता और डॉ. पलाश सिंघई ओपीडी में उपचार करते मिले। प्रथम तल पर स्थित ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार, डॉ. डीबी सिंह और डॉ. आकृति यादव मरीजों को देखती मिलीं। यहां नेत्र ओपीडी खुली रही, लेकिन चिकित्सक डॉ. रूपाली नदारद मिलीं। वहीं, फिजिशियन डॉ. पवन सूद नजर नहीं आए, जबकि अन्य ओपीडी में चिकित्सक उपचार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रथम तल पर ओपीडी परिसर में नहीं है पानी की सुविधा
जिला अस्पताल में अधिकांश चिकित्सकों की ओपीडी प्रथम तल पर है। मरीजों की भीड़भाड़ भी इसी क्षेत्र में रहती है, लेकिन यहां पानी की सुविधा नहीं हैं। मरीज पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं। अंत में न मिलने पर नीचे उतर कर पानी पीने को मजबूर होते हैं।

---
जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक व विशेषज्ञ भी आ गए हैं। चिकित्सकों की यूनिट बनाकर दिन निर्धारित कर दिए गए हैं। कुछ चिकित्सकों के ओपीडी में समय से न बैठने की जानकारी मिली है। आगे से ऐसा न हो, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
- डॉ. मीनाक्षी सिंह, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed