{"_id":"65d1253d58b08d9940030ea6","slug":"district-hospital-investigation-starts-as-soon-as-chemicals-arrive-in-pathology-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-110540-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल: पैथोलॉजी में केमिकल आते ही जांचें शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल: पैथोलॉजी में केमिकल आते ही जांचें शुरू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला अस्पताल में लगभग दो सप्ताह से ठप पड़ी जांचें शुरू हो गई हैं। वहीं, महिला अस्पताल में जांच शुरू न होने के चलते जिला अस्पताल में जांच कराई गई। गर्भवती महिलाओं की भी सभी जांचें निशुल्क हुईं।
दो सप्ताह से रीजेंट (केमिकल) न होने से जिला अस्पताल में जांच सुविधा ठप हो गई थी। लिवर, किडनी और विटामिन बी1 व विटामिन बी12, लिपिड प्रोफाइल की जांच भी नहीं हो पा रही थी। केवल सीबीसी की जांच हो रही थी, इससे प्रतिदिन लगभग 350 मरीज बिना जांच के वापस हो रहे थे। इन मरीजाें में कुछ निजी पैथोलॉजी पर जांच कराने को मजबूर थे। इस समस्या को अमर उजाला ने 14 फरवरी के अंक में पेज नंबर दो पर एक हफ्ते से किडनी और लिवर की जांच ठप, शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मुख्यालय को पत्र भेजा। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज को रीजेंट प्राप्त हो गया। अब पैथोलॉजी में जांच सुविधा शुरू कर दी गई है। मरीजों को जांच के लिए परेशान नहीं होना होगा।
-- --
महिला अस्पताल के मरीजों की जिला अस्पताल में हो रही जांच
जिला महिला अस्पताल में जांच बंद चल रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने रीजेंट उपलब्ध करा दिए हैं, लेकिन मशीन अपडेट होने के चलते शनिवार से जांच शुरू नहीं हो सकी। जिला अस्पताल में महिला मरीजों को भेजकर उनकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
-- --
पैथोलॉजी में रीजेंट उपलब्ध हो गया है। बंद पड़ी जांचें शुरू हो गई हैं। मरीजों को सुविधा मुहैया कराई जा रही है। महिला अस्पताल में सोमवार से जांच शुरू हो जाएगी।-डॉ. डीनाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय