Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   District hospital building to be built in CMO office premises

Lalitpur News: सीएमओ कार्यालय परिसर में बनेगी जिला अस्पताल की इमारत

Sat, 17 Jun 2023 12:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
District hospital building to be built in CMO office premises
ललितपुर। जिला अस्पताल की नई इमारत के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की खाली पड़ी जमीन का चयन कर लिया गया है। इस भूमि के संबंधित सभी दस्तावेज शासन को भेज दिए गए हैं। शासन से स्वीकृति मिलते ही यहां काम शुरू हो जाएगा। जनपद में मेडिकल कॉलेज निर्माण किया जा रहा है, जल्द ही इसमें पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी।
विज्ञापन

वर्तमान में जो जिला चिकित्सालय है, उसको मेडिकल कॉलेज में मर्ज कर दिया है। अभी तक जिला चिकित्सालय का संचालन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाता रहा है, लेकिन अब चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग के पास अस्पताल पहुंच चुका है। मेडिकल के संचालन के साथ ही अस्पताल में मिलने वाली मुफ्त सुविधाएं बंद हो जाएंगी। क्योंकि इस अस्पताल का संचालन स्वास्थ्य समिति द्वारा किया जाएगा। अस्पताल में प्रत्येक सुविधा का मूल्य निर्धारण होगा। ऐसे में मामूली बीमारी से ग्रस्त लोगों को भी जांच के रूप धनराशि खर्च करनी होगी।
विज्ञापन

आम आदमी को इलाज के लिए नए जिला चिकित्सालय के लिए भूमि तलाश की जा रही थी। शासन ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को पत्र लिखकर अस्पताल के लिए भूमि की मांग की थी। जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में खाली पड़ी भूमि को इसके लिए चयनित किया है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रपोजल तैयार कर शासन को भेज गया है। शासन के निर्णय के बाद जल्द की कार्य प्रारंभ होने की संभावना जताई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में पांच हजार वर्ग मीटर भूमि को चिह्नित कर लिया गया है। इस भूमि पर 100 पलंग की क्षमता वाला अस्पताल तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. जेएस बक्शी ने बताया कि शासन को जिलाधिकारी व मेरे माध्यम से प्रस्ताव भेज दिया गया है। अंतिम निर्णय शासन का होगा, अगर शासन उक्त भूमि को स्वीकार करता है, तो शीघ्र अस्पताल का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed