{"_id":"6866cf89fbb7a50e74007e17","slug":"distribution-of-coarse-grain-mini-kits-begins-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-138367-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: मोटे अनाज की मिनी किट का वितरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: मोटे अनाज की मिनी किट का वितरण शुरू
विज्ञापन
ललितपुर। मोटे अनाज काे बढ़ावा दिए जाने के लिए कृषि विभाग के माध्यम से कृषि बीज भंडारों पर मोटे अनाज का निशुल्क वितरण शुरू कर दिया गया है।
विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामान्य बिक्री और फसल प्रदर्शन के लिए कृषि बीज भंडारों पर उड़द, मूंग, अरहर, तिल, सोयाबीन, मूंगफली एवं हाइब्रिड मक्का का वितरण किया जा रहा है। इस पर 50 फीसदी से लेकर शत प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। साथ ही अन्य मोटे अनाज दलहनी एवं तिलहनी फसलों को बढ़ावा देने के लिए सभी राजकीय कृषि बीज भंडारों पर ज्वार, बाजरा, कोदो, रागी, उड़द, मूंग, अरहर व तिल की मिनीकिट निशुल्क वितरण के लिए उपलब्ध है। मिनीकिट प्राप्त करने वाले लाभार्थी का किसान पंजीकरण योजना में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इसका वितरण पीओएस मशीन से बायोमैट्रिक प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती ने बताया कि अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से एक फसल सत्र में प्रति कृषक एक मिनीकिट ही देय होगा।