फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   dispute in two parties, 17 injured

दो पक्षों में विवाद, 17 घायल

Sat, 23 May 2020 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
dispute in two parties, 17 injured
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम सिवनीखुर्द में ग्राम प्रधान के परिवार व विपक्षियों में जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद हो गया और दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए, जिससे दोनों पक्षों के 17 लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

ग्राम सिवनी खुर्द में ग्राम प्रधान देवकी बाई राजपूत के पुत्र राजकुमार राजपूत एवं उनके प्रतिद्वंद्वी अजय राजपूूत के मध्य शुक्रवार की रात को जमीन पर निर्माण को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इससे प्रधान का पुत्र राजकुमार (35), मजबूत सिंह (42), जगत (40) पुत्र जुझार सिंह, उत्तरा देवी (35) पत्नी मजबूत सिंह, बृजेंद्र (15) पुत्र राजकुमार, इंद्रपाल (22) पुत्र जगत सिंह, मोहर सिंह (18) पुत्र अमर सिंह घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से जगदीश (55) पुत्र मंशाराम, सुनील (27), ऊधम सिंह (25) पुत्र मेहरबान सिंह, जयचंद (32) पुत्र नाथूराम, अवतार (27), अजय (20) पुत्र जगदीश, अनिशा (25) पत्नी अवतार, अमरावती, दीपेंद्र एवं बहादुर सहित दोनों पक्षों के 17 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रधान के पुत्र राजकुमार की हालत गंभीर होने पर उसे मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष की ओर से अजय ने बताया कि गांव में मनरेगा से नाला सफाई का काम हो रहा था, उसने पहुंचकर उक्त स्थल की वीडियो बना ली और सोशल मीडिया पर उक्त कार्य को ट्रैक्टर से कराया जाना बताया। इसी बात को लेकर ग्राम प्रधान पुत्र से विवाद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के पुत्र ने बताया कि अजय ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान का निर्माण कर रहा था। उसने इसकी शिकायत की थी, जिस पर उसने उन लोगों पर हमला किया है। उक्त मामले में कोतवाली पुलिस ने राजकुमार सिंह पुत्र जुझार सिंह की तहरीर के आधार पर अजय सिंह, सुनील, जयचंद, अवर सिंह, जगदीश, ऊधम सिंह, दीपेंद्र सिंह, अनीशा एवं अमरवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, दूसरे पक्ष के जगदीश सिंह पुत्र मंशाराम की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने सुनील, जगत सिंह, मजबूत सिंह, माधव, इंद्रपाल सिंह, बृजेंद्र सिंह, दीपक सिंह, मलखान सिंह एवं धन सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed