{"_id":"5e333c1a8ebc3e4add5fe5b6","slug":"disgruntled-councilor-came-with-the-chairman-of-the-municipality-on-the-issue-of-development-lalitpur-news-jhs158814852","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के मुद्दे पर पालिका अध्यक्ष के साथ आए असंतुष्ट सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के मुद्दे पर पालिका अध्यक्ष के साथ आए असंतुष्ट सभासद
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और कुछ सभासदों के बीच चल रही रार थमती दिख रही है। असंतुष्ट सभासद मतभेद भुलाकर विकास के मुद्दे पर साथ हो गए हैं। इससे करोड़ों रुपये से होने वाले निर्माण और उनके टेंडरों की राह आसान हो गई है। हालांकि, कुछ असंतुष्ट सभासद अभी भी खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रजनी साहू का अब तक का कार्यकाल विवादों के बीच गुजरा है। कुछ सभासदों के खुलकर विरोध में आने से पालिका जांचों में उलझकर रह गई थी। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान आऊट सोर्सिग ठेकेदार को उठाना पड़ा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। ठेकेदार पर अब भी वसूली की तलवार लटक रही है। पिछले दिनों मंडलायुक्त के समक्ष इस मामले को लाया गया था। सबसे बड़ी दुविधा में पालिका के अधिकारी हैं, उन्हें वित्तीय वर्ष समाप्त होने की चिंता सता रही है। नगर पालिका पैसा होने के बाद भी उसे खर्च नहीं कर पा रही है। इसका हल तलाशने का जिम्मा अध्यक्ष के करीब सभासदों ने अपने कंधों पर लिया। कई दौर की बातचीत में असंतुष्ट खेमे को मनाने में कामयाबी हासिल की है। इससे अध्यक्ष खेमा खुश नजर आ रहा है। हालांकि, असंतुष्ट खेमा कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहा है। केवल इतना ही कह रहे हैं कि विकास के मुद्दे पर हामी भरी है। अन्य कोई समझौता नहीं हुआ है। लेकिन, अभी भी भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं। इस रजामंदी को लेकर बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
वार्ड नंबर तीन के सभासद रामबाबू यादव ने किसी प्रकार की बातचीत होने से सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि कोई साथ दे या नहीं, वह अपने सिद्घांतों पर कायम हैं। सूत्र बताते हैं कि इस बातचीत के बाद भी अध्यक्ष और असंतुष्ट सभासदों का खेमा अभी साथ बैठने के लिए मन नहीं बना पाया है। दोनों ओर से उस वक्त का इंतजार किया जा रहा है कि सभासदों की आपसी बातचीत में जिन बिंदुओं पर सहमति बन गई है, उसका पालन किया भी जा रहा है या नहीं। यही वजह है कि असंतुष्ट सभासद और अध्यक्ष के बीच हुई बातचीत पर खुलकर नहीं बोल रहे हैं।
विज्ञापन
विकास के सभी मुद्दों पर हम नगर पालिका के साथ हैं। यदि कहीं भ्रष्टाचार उजागर होता है तो इसका पूरी ताकत के साथ विरोध किया जाएगा।
- भारत भूषण चौरसिया (भीम)
सभासद, सिविल लाइन प्रथम वार्ड नंबर नौ
पिछले दिनों टेंडर की प्रक्रिया ओपन तरीके से अपनाई गई है। असंतुष्ट सभासदों ने किसी प्रकार की कोई बातचीत नहीं हुई है। यदि सभासद विकास के मामले में साथ खड़े हो रहे हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं। हम भी शहर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं।
- रजनी साहू, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद