ललितपुर। विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में एक समारोह का आयोजन एक होटल में किया गया, जिसमें माता अमृतानंमयी देवी अम्मा के प्रमुख शिष्य निजामृतनंद पुरी द्वारा अम्मा को छेवी मां स्वरूपा बताया और कहा कि वह हर व्यक्ति के मन की बात समझती हैं ।विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में आयोजित एक समारोह में अम्मा के भक्त अरुण जैन बताते हैं कि अम्मा की प्राथमिकताओं में विश्व में कहीं भी होने वाली आपदा में राहत कार्य करना होता है।
वह केरल, श्रीलंका, तामिलनाडु, सुनामी गुजरात, भूकंप केदारनाथ त्रासदी आदि में उनके मार्गदर्शन में कार्य हुए हैं। अम्मा ट्रस्ट द्वारा अनेक विद्यालय चिकित्सालय अनाथ आश्रम आईटीआई कॉलेज खोले गए हैं। हर बेघर को घर मिले, हर हाथ को हुनर और हर रोगी को चिकित्सा मिले इसके लिए प्रयास रहता है। विश्व हिंदू महासंघ के मंडल प्रभारी पवन जैन शिवाजी ने अम्मा के सेवाभावी कार्यों को अनुकरणीय बताते हुए सेवा का पर्याय बताया। इस मौके पर संत निजामृतनंद पुरी का विश्व हिन्दू महासंघ की ओर से मंडल प्रभारी पवन जैन शिवाजी, संरक्षक अजय जैन साइकिल, जिला प्रभारी अक्षय अलया, जिला संयोजक सुरेश बाबू जैन जिलाध्यक्ष हरिकिशोर नरवरिया, महामंत्री महेश पटैरिया, नगर अध्यक्ष धु्रव साहू, ने प्रतीक चिह्न भेंट कर आशीर्वाद ग्रहण किया। मातृशक्ति जिला संयोजक अनुपमा बजाज, जिला प्रभारी वीणा जैन, ज्योति कामरा, डा. सरिता समैया, डा. मृदुला जैन, संगीता सतभैया, रीना जैन, विनीता जैन, मंजू डोडवानी, रेखा जैन,संध्या सौरया, किरण जैन, चेष्टा श्रीवास्तव, अंकिता जैन, मानसी अग्रवाल, ऋतु जैन ने संत निजामृतनंद पुरी के प्रवास को नगर के लिए गोरव की बात बताई। इंटेक के जिला संयोजक संतोष शर्मा ने ललितपुर को बुंदेलखंड का अति पिछड़ा जिला बताते हुए यहां की वास्तु स्थिति से अवगत कराया और अम्मा ट्रस्ट द्वारा सहरिया एवं आदिवासी जरूरतमंद के लिए चिकित्सा एवं आवास के लिए सुविधाएं मुहैया कराए जाने की मांग की। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सा डॉ. अरविंद दिवाकर, नरेंद्र कड़ंकी, सतीश बजाज, सुरेंद्र नारायण शर्मा, विनीत चतुर्वेदी, रविशंकर सेन, अजय श्रीवास्तव, अजय बरया, सुख सिंह परमार, मनोज जैन, संजय ताम्रकार, संजीव सौरया मौजूद रहे।